लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: अस्पताल में फायरिंग कर आतंकियो ने अपने पाकिस्तानी साथी को छुड़ाया, दो जवान शहीद, 2 घायल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 6, 2018 17:57 IST

नवीद जट नाम के इस आतंकी को अस्पताल से भगाने में उसके अन्य आतंकी साथियों ने दिनदहाड़े अस्पताल में फायरिंग की।

Open in App

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के श्री महाराज हरी सिंह अस्पताल में पुलिस की गिरफ्त में इलाज करवा रहा आतंकी फरार हो गया है। नवीद जट नाम के इस आतंकी को अस्पताल से भगाने में उसके अन्य आतंकी साथियों ने दिनदहाड़े अस्पताल में फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी नवीद जट वहां से भागने में कामयाब हो गया। 

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई इस फायरिंग में दो पुलिस के जवान शहीद हो हैं जबकि अन्य दो घायल बताए जा रहे हैं। अस्पताल में पुलिस एक पाकिस्तानी कैदी नवीद जट्ट उर्फ अबु हंजुला समेत अन्य पांच कैदियों को लेकर जा रही थी, लेकिन अचानक आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग के चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कैदी ने पुलिस से हथियार छीन फायरिंग की और मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया। पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। घायल हुए अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी अस्पताल के बाहर हमला करने का इंतजार कर रहे थे। श्रीनगर केंद्रीय जेल से इलाज के लिए हंजुला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। अधिकारी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा कि, जिसमें कहा जा रहा है... फरार होने से पहले फरार हुए आतंकी ने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली थी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा के उस आतंकवादी का पता लगाने के लिए वाहनों की तलाशी ली जा रही है, जिसे पिछले साल शोपियां जिले से गिरफ्तार किया गया था। शहीद हुए पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल मुश्ताक अहमद के रूप में की गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील