लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी-पाकिस्तानी सेना सोशल मीडिया पर कश्मीर के लोगों को ‘जेहाद’ के लिए भड़का रही, इसलिए इंटरनेट पर पाबंदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 17:04 IST

जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ को बताया कि देश के भीतर ही दुश्मनों के साथ लड़ाई नहीं है बल्कि सीमा पार के दुश्मनों से भी लड़ना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअलगाववादी, आतंकवादी और पाकिस्तान सेना सोशल मीडिया पर लोगों को ‘जेहाद’ के लिए भड़का रही थी। नेताओं, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के सार्वजनिक भाषणों और सोशल मीडिया पोस्ट का भी हवाला दिया।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद वहां पर इंटरनेट पर लगायी गयी पाबंदी को उचित ठहराया और कहा कि अलगाववादी, आतंकवादी और पाकिस्तान सेना सोशल मीडिया पर लोगों को ‘जेहाद’ के लिए भड़का रही थी।

प्रशासन ने शीर्ष अदालत को बताया कि लोगों की हिफाजत और उनके जीवन की सुरक्षा के लिए बंदिशें लगायी गयीं क्योंकि कुछ लोगों ने भड़काऊ बयानों से लोगों को भड़काने की कोशिश की। जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ को बताया कि देश के भीतर ही दुश्मनों के साथ लड़ाई नहीं है बल्कि सीमा पार के दुश्मनों से भी लड़ना पड़ रहा है।

मेहता ने अनुच्छेद 35 ए और अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के सार्वजनिक भाषणों और सोशल मीडिया पोस्ट का भी हवाला दिया। सॉलिसीटर जनरल, अखबार ‘कश्मीर टाइम्स’ की संपादक अनुराधा भसीन और अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद वहां पर लगायी गयी पाबंदियों को चुनौती देने वाले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की ओर से दायर याचिकाओं पर जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह ‘अपरिहार्य परिस्थिति’ है, जहां असाधारण उपाय की जरूरत होती है क्योंकि निहित हित वाले लोग मनोवैज्ञानिक साइबर युद्ध छेड़ रहे हैं। मेहता ने जब पुलिस अधिकारियों की एक सीलबंद रिपोर्ट सौंपने की कोशिश की तो भसीन की ओर से पेश वकील वृंदा ग्रोवर ने इस पर आपत्ति की और कहा कि अगर कोई भी नयी सामग्री दाखिल की जाती है तो उन्हें इस पर जवाब देने का मौका मिलना चाहिए, अन्यथा अदालत को इस पर विचार नहीं करना चाहिए।

पीठ ने कहा कि सॉलिसीटर जनरल के मुताबिक ये दस्तावेज राष्ट्रीय सुरक्षा के हैं और अदालत के अलावा किसी और के साथ साझा नहीं किए जा सकते। आजाद की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दखल दिया और कहा कि वे मान लेंगे कि सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है, खुफिया जानकारी से संबंधित है और पड़ोसी देश की संलिप्तता से कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता लेकिन अदालत को सीलबंद लिफाफे में दी गयी सामग्री पर विचार नहीं करना चाहिए।

पीठ ने कहा कि वह सीलबंद लिफाफे में दिए गए दस्तावेजों पर विचार नहीं करेगी और मेहता को जम्मू कश्मीर से रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों पर बंदिशों के बारे में स्पष्ट करने को कहा। मामले पर सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।

टॅग्स :धारा ३७०सुप्रीम कोर्टजम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया