लाइव न्यूज़ :

राजौरी में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान शहीद, ऑपरेशन में आर्मी का डॉग भी बलिदान हुआ

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 12, 2023 20:47 IST

आर्मी का ये डॉग भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहा था। यह भारी गोलीबारी की चपेट में आ गया। अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए इसने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है ऑपरेशन में आर्मी का डॉग भी बलिदान हो गया है

जम्‍मू: राजौरी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। इसके अलावा एक पुलिस एसपीओ सहित तीन घायल हुए हैं। कालाकोट में चल रहे ऑपरेशन में आर्मी का डॉग भी बलिदान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह डाग अपने हैंडलर की जान बचाते समय बलिदान हो गया। बलिदान आर्मी डॉग का नाम केंट बताया गया। वह 6 साल का था।

आर्मी का ये डॉग भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहा था। यह भारी गोलीबारी की चपेट में आ गया। अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए इसने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी और शुरुआती गोलाबारी मे सेना का एक जवान घायल हुआ था। उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसओजी ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ मे शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी में एक सुरक्षा जवान घायल हो गया, जबकि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए है।

शहीद हुए सेना के जवान की पहचान 21 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ (एसपीओ) के रूप में की गई है। कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल भी घायल हुए हैं।

टॅग्स :Jammuजम्मू कश्मीरjammu kashmirआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो