लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में पुलिस बस पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद, 10 गंभीर रूप से जख्मी, पीएम मोदी ने मांगी रिपोर्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 13, 2021 21:52 IST

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ला एंड आर्डर की ड्यूटी निभा कर वापस लौट रही इंडिया रिजर्व पुलिस की 9वीं बटालियन के जवानों को बटालियन हेडक्वार्टर ले जा रही बस पर आतंकियों ने अचानक श्रीनगर के जेवान-कनमोह मार्ग पर पंथा चौक में हमला बोल दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे श्रीनगर के जेवान-कनमोह मार्ग पर पंथा चौक में हमला बोल दिया।पुलिस बस के दोनों ओर से लगातार गोलियां बरसा कर 14 को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

जम्मूः आतंकियों ने भरतीय संसद पर हुए हमले की 20वीं बरसी पर श्रीनगर में पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक पुलिस बस पर हमला बोला, जिसमें 14 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में चार जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ला एंड आर्डर की ड्यूटी निभा कर वापस लौट रही इंडिया रिजर्व पुलिस की 9वीं बटालियन के जवानों को बटालियन हेडक्वार्टर ले जा रही बस पर आतंकियों ने अचानक श्रीनगर के जेवान-कनमोह मार्ग पर पंथा चौक में हमला बोल दिया। आतंकी दो मोटर साइकिलों पर सवार थे और उन्होंने पुलिस बस के दोनों ओर से लगातार गोलियां बरसा कर 14 को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बाद में इनमें से 4 की मौत हो गई। 

अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले पुलिस के जवान संभलते, आतंकी फायरिंग करने के उपरांत घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे। इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हर वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

श्रीनगर में इस तरह पुलिसकर्मियों की बस पर होने वाला हमला अपने किस्म का पहला है जबकि नेशनल हाईवे पर ऐसे हमले अतीत में होते रहे हैं जबकि 2017 में 10 जुलाई को आतंकियों ने इसी प्रकार का हमला अमरनाथ यात्रियों को ले जा रहे वाहन पर कर कईयों को मौत के घाट उतार दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले पर ब्योरा मांगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले पर सोमवार को ब्यौरा मांगा और शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। अधिकारियों ने बताया कि संसद हमले की 20वीं बरसी पर सोमवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक बस पर आतंकवादियों द्वारा किए गए घातक हमले में 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बस पर आज शाम आतंकवादियों ने पंथा चौक के जेवान में हमला किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के संबंध में ब्यौरा मांगा है। उन्होंने हमले में शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी प्रकट की।”

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो