लाइव न्यूज़ :

केरल में बढ़ा लावारिस कुत्तों का आतंक, अब तक करीब 2 लाख लोगों पर कर चुके हैं हमला, 19 की हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2022 13:45 IST

केरल स्वास्थ्य विभाग की अगर माने तो राज्य में लावारिस कुत्तों की संख्या पिछले तीन वर्ष में तिगुनी अथवा चौगुनी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में कुतों के काटने के मामले में भारी इजाफा हुआ है। ऐसे में इस साल अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। यही नहीं लोगों द्वारा टीका लगाने के बावजूद भी उनकी मृत्यु हो जा रही है।

तिरुवनंतपुरम: आम तौर पर कहा जाता है कि कुत्ते इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं लेकिन केरल में घरों में और सड़कों पर हाल में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनके चलते लोगों में कुत्तों को लेकर डर पैदा हुआ है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुत्तों के काटने के मामले बढ़े हैं और ऐसे मामले इस साल अभी तक दो लाख के करीब पहुंच चुके हैं, जो पिछले पूरे साल 2.21 लाख थे। 

रेबीज से अब तक 19 लोग मर चुके है

हालांकि कुत्तों को लेकर लोगों में भय निराधार नहीं है क्योंकि इस वर्ष अब तक रेबीज से 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से एक पलक्कड जिले का 19 वर्षीय छात्र था और टीके लगने के बावजूद उसकी मौत हो गई। कोल्लम जिले के थेवाल्लकार में रहने वाली बुजुर्ग महिला मीनाक्षीअम्मा को पिछले माह एक कुत्ते ने काट लिया था। उस वक्त वह दूध लेने जा रही थीं। 

इस पर बोलते हुए मीनाक्षीअम्मा ने कहा कि पहले पड़ोस में कुत्ते घूमते रहते थे और उन्हें कभी डर नहीं लगा, लेकिन ‘‘अब मुझे उनसे डर लगने लगा है। कुत्ते ने जब काटा, तब बहुत दर्द हुआ। मुझे टीके की चार खुराकें दी गईं और पूरी प्रक्रिया पीड़ादायक रही।’’ 

मामले बढ़ते देख सरकार ने उठाया जरूरी कदम

हालात देखते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक विशेषज्ञ समिति को इस वर्ष राज्य में कुत्ते के काटने से हुई प्रत्येक मौत की जांच वैज्ञानिक तरीके से करने और एक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। 

वहीं, अधिकारियों ने ऐसे मामलों को रोकने के लिए उच्च स्तरीय बैठकें की हैं, जिनमें कार्ययोजना तैयार करने, केरल में और एबीसी केंद्र स्थापित करने तथा रेबीज रोधी टीके खरीदने के संबंध में कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया गया। 

मामले में एसपीसीए ने क्या कहा

मामले में सरकारी अधिकारियों और ‘सोसायटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स’ (एसपीसीए) ने कहा है कि इसका उपाय केवल नसबंदी या पशु जन्म नियंत्रण नहीं है, बल्कि पशुओं को टीका लगाना भी है। 

पिछले 3 सालों में यह संख्या तिगुनी अथवा चौगुनी हो गई है

पशुपालन विभाग ने कहा कि 2019 में हुई लावारिस कुत्तों की जनगणना के अनुसार, केरल में लावारिस कुत्तों की संख्या तीन लाख के करीब थी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले तीन वर्ष में यह संख्या तिगुनी अथवा चौगुनी हो गई होगी। 

पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ आर वेणुगोपाल ने कहा,‘‘ लेकिन कुत्तों के काटने अथवा इंसानों को रेबीज होने के लिए केवल लावारिस कुत्तों पर ही इल्जाम थोपना ठीक नहीं, पालतू कुत्ते भी बराबर के जिम्मेदार हैं।’’  

टॅग्स :केरलHealth DepartmentVaccine Advisory Committee
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?