लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे का टर्मिनल-1 अगले 30 दिनों तक बंद रहेगा, सेफ्टी ऑडिट के बाद ही उड़ानें शुरू होंगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 1, 2024 10:35 IST

28 जून को, भारी बारिश के कारण टी1 के पुराने डिपार्चर प्रांगण में छतरी आंशिक रूप से ढह गई थी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे28 जून को दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल I की छत गिर गई थीविमानों के परिचालन को रोक दिया गया थाटर्मिनल-1 अगले 30 दिनों तक बंद रहेगा

नई दिल्ली: 28 जून को दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल I की छत गिर गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु के बाद विमानों के परिचालन को रोक दिया गया था। अब खबर सामने आई है कि  दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 (T1) का विस्तृत तकनीकी अध्ययन पूरा होने में एक महीने का समय लगेगा। तब तक यहां से विमानों का परिचालन नहीं होगा। अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर टर्मिनल को फिर से खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

परिचालन सुचारू रूप से जारी रखने के लिए टी1 से सभी उड़ानों को टर्मिनल 2 (टी2) और टर्मिनल 3 (टी3) पर स्थानांतरित कर दिया गया है। 28 जून को, भारी बारिश के कारण टी1 के पुराने डिपार्चर प्रांगण में छतरी आंशिक रूप से ढह गई थी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आईआईटी दिल्ली के इंजीनियरों को नुकसान का आकलन और सेफ्टी ऑडिट की जिम्मेदारी दी है।

GMR समूह के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम DIAL द्वारा संचालित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) में तीन टर्मिनल हैं- T1, T2 और T3। प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानें यहां से संचालित होती हैं। हादसे वाले T1 का उपयोग मुख्य रूप से इंडिगो और स्पाइसजेट द्वारा घरेलू उड़ानों के लिए किया जाता था। DIAL ने कहा है कि  उसकी क्रॉस-फ़ंक्शनल टीमें सक्रिय रूप से स्थिति का मूल्यांकन कर रही हैं और यात्री सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ काम कर रही हैं। 

डीआईएएल के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हम टी3 और टी2 पर उड़ान संचालन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि टी1 पर परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित है। टी1 के तकनीकी अध्ययन में लगभग एक महीने का समय लगने की उम्मीद है। निष्कर्ष आने के बाद, टी1 पर परिचालन फिर से शुरू करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। 

टॅग्स :New DelhiAirports Authority of IndiaCivil AviationCivil Aviation Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

कारोबारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः 11,200 करोड़ रुपए निवेश, 1.38 लाख वर्ग मीटर में फैला, हर साल 1.2 करोड़ यात्री आएंगे?, 3,900 मीटर लंबा रनवे, जानिए खासियत

कारोबारगोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट?, केंद्र सरकार ने दी बिहार को तोहफा

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’