लाइव न्यूज़ :

AMU में असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को लेकर स्थिति तनावपूर्ण, 14 छात्रों के खिलाफ दर्ज हुआ राष्ट्रदोह का मामला

By भाषा | Updated: February 13, 2019 18:56 IST

मीडिया में आयी कुछ खबरों में कहा गया था कि एएमयू छात्रसंघ की ओर से मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल उल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आमंत्रित किया गया है।

Open in App

अलीगढ़ विश्वविद्यालय में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को लेकर मीडिया के साथ छात्रों की झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण परिसर में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं एक छात्र की मोटरसाइकिल जलाने के संबंध में 14 छात्रों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने टेलीफोन पर 'भाषा' को बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता मुकेश लोधी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राष्ट्रदोह), 307 (हत्या का प्रयास) तथा आठ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि मीडिया में आयी कुछ खबरों में कहा गया था कि एएमयू छात्रसंघ की ओर से मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल उल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आमंत्रित किया गया है। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कुछ कार्यकर्ताओं ने एएमयू के फैज गेट के पास प्रदर्शन किया।

हालांकि ओवैसी कार्यक्रम में नहीं आए, लिहाजा इसे लेकर खड़ा हुआ विवाद खत्म हो गया। इसी बीच कार्यक्रम की कवरेज के लिए आए मीडिया कर्मियों से कुछ छात्रों और विश्वविद्यालय कर्मचारियों की बहस हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई नहीं थीं लेकिन इनकी वजह से एएमयू परिसर में हालात तनावपूर्ण हो गए।

इसे लेकर समाचार चैनल और एएमयू प्रशासन की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

इस बीच एबीवीपी ने शिकायत दर्ज करायी है कि विश्वविद्यालय के फैज गेट के पास उनके सदस्यों के साथ मारपीट हुई और उनकी एक बाइक जला दी गई।

 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील