लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 22 वर्षीय युवक की हत्या के बाद भीलवाड़ा में तनाव फैला, भाजपा ने बंद का आह्वान किया

By विशाल कुमार | Updated: May 11, 2022 10:17 IST

मंगलवार की रात पैसे को लेकर विवाद हो गया और कुछ लड़कों ने कथित तौर पर 22 वर्षीय आदर्श तपड़िया पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे 22 वर्षीय हिंदू युवक की कथित तौर पर दूसरे समुदाय के सदस्यों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप।इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।विहिप ने शोक संतप्त परिवार के लिए 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मांग की है।

जयपुर:राजस्थान के भीलवाड़ा में मंगलवार को एक 22 वर्षीय हिंदू युवक की कथित तौर पर दूसरे समुदाय के सदस्यों द्वारा हत्या किए जाने के बाद तनाव व्याप्त हो गया।इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमले के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप), भाजपा और हिंदू जागरण मंच ने भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया है। घटना के मद्देनजर भीलवाड़ा में गुरुवार, 12 मई को सुबह छह बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की रात पैसे को लेकर विवाद हो गया और कुछ लड़कों ने कथित तौर पर 22 वर्षीय आदर्श तपड़िया पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विहिप के गणेश प्रजापत ने कहा कि भीलवाड़ा लगातार सांप्रदायिक घटनाओं का सामना कर रहा है। दक्षिणपंथी संगठन ने शोक संतप्त परिवार के लिए 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मांग की है और मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक मृतक लड़के के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

भीलवाड़ा शहर के भाजपा विधायक विट्ठल अवस्थी ने कहा कि यह घटना भीलवाड़ा के लिए शर्मनाक घटना है और पुलिस प्रशासन और सरकार के लिए आंखें खोलने वाली है।

टॅग्स :राजस्थानBhilwaraसांप्रदायिक तनावराजस्थान पुलिसअशोक गहलोतइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"