लाइव न्यूज़ :

नौकरशाह और सरकार में तनातनीः दिल्ली के परिवहन मंत्री ने आईएएस वर्षा जोशी को लगाई ‘फटकार’

By भाषा | Updated: August 5, 2018 04:05 IST

परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के सचिव सह आयुक्त (परिवहन) वर्षा जोशी के साथ दुर्व्यवहार से दुखी हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 5 अगस्तः आप सरकार और नौकरशाहों के बीच रिश्ते फिर से तनावपूर्ण हो गये जब परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बैठक के दौरान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और परिवहन सचिव वर्षा जोशी को कथित रूप से ‘‘फटकार’’ लगा दी।

सूत्रों ने आज कहा कि गहलोत ने वर्षा को ‘फटकार’ कल उस बैठक के दौरान लगाई जो छह अगस्त को शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों के परिवहन विभाग संबंधी प्रश्नों के दिये जाने वाले जवाबों की समीक्षा के लिए आयोजित हुई थी।

वर्षा ने संपर्क किये जाने पर इस मामले में किसी टिप्पणी से इंकार किया। इस मामले में गहलोत ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। परिवहन विभाग संघों के फॉरम ने बयान जारी करके गहलोत पर वर्षा से ‘‘दुर्व्यवहार’’ करने और उनसे माफी मांगने को कहा।

बयान में कहा गया कि परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के सचिव सह आयुक्त (परिवहन) वर्षा जोशी के साथ दुर्व्यवहार से दुखी हैं। मंत्री ने न केवल एक ईमानदार महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार किया बल्कि बैठक में 30 अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उनका अपमान भी किया।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने गहलोत पर अधिकारी को ‘‘अपमानित करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने’’ का आरोप लगाया।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकारआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब