लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 58 वंदे भारत ट्रेनों के लिए निविदा जारी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:17 IST

Open in App

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के 75 सप्ताह में 75 ट्रेनें शुरू करने के बारे में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद रेलवे ने 58 वंदे भारत ट्रेनों के लिए एक निविदा जारी कर दी है। वर्तमान में शताब्दी-श्रेणी की इस तरह की केवल दो सेमी हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन हो रहा है। नए डिब्बों का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई, मॉडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली और रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला में किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा योजना के मुताबिक 30 रेक इंटीग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई में और 14-14 रेक मॉडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली और रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला में बनाए जाने हैं। निविदा की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। निविदा पूर्व बैठक 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें निविदा से पहले के सवाल जमा करने की कट-ऑफ तारीख 14 सितंबर होगी। निविदा 28 अगस्त को जारी की गयी। इसमें वंदे भारत ट्रेनों के 58 रेक के लिए ‘ट्रैक्शन प्रोपल्शन इलेक्ट्रिक्स’ के डिजाइन, विकास, निर्माण, एकीकरण और परीक्षण के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा था कि आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के 75 सप्ताह में रेलवे दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 75 वंदे भारत ट्रेनें शुरू करेगा। रेलवे ने पिछले साल सितंबर में 44 सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की खरीद के लिए एक संशोधित निविदा जारी की थी, जिसमें 75 प्रतिशत स्वदेशी उपकरण अनिवार्य किया गया। इसके बाद सरकार ने महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए तीन वैश्विक निविदाओं को रद्द कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि नवीनतम निविदा के साथ 102 ऐसी ट्रेनें मार्च 2024 तक रेलवे को आपूर्ति की जाएंगी। इनमें से 75 ट्रेनें 15 अगस्त 2023 तक आपूर्ति की जाएंगी। उन्नत सुविधाओं, बैठने के लिए बेहतर सीट, सुरक्षा और निगरानी प्रणाली तथा आपात स्थितियों के लिए डिजाइन की गई सुविधाओं के साथ वंदे भारत की अगली खेप जून 2022 से व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने की उम्मीद है। यात्रियों के लिए नयी सुविधाएं जोड़ने की भी योजना है, जिसमें आसान निकासी के लिए चार आपातकालीन खिड़कियां, सभी डिब्बों में बैकअप डिजास्टर लाइट और आपातकालीन पुश बटन की संख्या भी अधिक होगी। डिब्बों में सभी विद्युत और अन्य महत्वपूर्ण प्रणालियों के कामकाज के लिए एक केंद्रीकृत कोच निगरानी प्रणाली भी होगी। नए डिब्बों में सीटों को मोड़ने के लिए पुशबैक बटन की व्यवस्था भी होगी। अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन का पहला ‘प्रोटोटाइप’ मार्च-अप्रैल 2022 तक सामने आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

कारोबारवंदे भारत स्लीपर ट्रेनः  देशभर में 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेल की महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा

भारतपीएम मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जानिए रूट, फीचर्स, टिकट की कीमत और अन्य डिटेल्स

कारोबारवंदे भारत में हवाई जहाज़ों के समान किराया, ₹960 से शुरू होकर अधिकतम ₹13,300 तक?, RAC या प्रतीक्षा सूची की सुविधा नहीं?

भारतवंदे भारत की स्लीपर ट्रेन से अब सफर होगा और आसान, जानें क्या है रूट और टिकट प्राइस

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"