लाइव न्यूज़ :

केाविड-19 संबंधी पाबंदियों के बीच तेलुगू समुदाय के लोगों ने मनाया ‘बोम्माला कोलुवु’

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:40 IST

Open in App

ब्रहमपुर (ओडिशा), 15 अक्टूबर ओडिशा के गंजम जिले के ब्रहमपुर शहर में राज्य के कुछ तेलुगू समुदाय के लोगों ने लुप्त होती ‘बोम्माला कोलुवु’ परम्परा का पालन किया, जबकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण जश्न को सीमित ही रखा गया।

‘बोम्माला कोलुवु’, भारत में शरद ऋतु में मनाया जाने वाला गुड़ियों तथा मूर्तियों का उत्सव है। इसे नवरात्रि के पहले दिन से दशहरे तक मनाया जाता है।

कुछ समय पहले तक, दक्षिणी ओडिशा के इस शहर में बड़ी संख्या में तेलुगू समुदाय के लोग इसे मनाते थे, लेकिन अब यह परम्परा धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है क्योंकि इन परिवारों के अधिकतर बच्चे पढ़ाई या नौकरी के लिए राज्य से बाहर हैं।

जे. सैलजा ने कहा, ‘‘ हम नौ दिवसीय उत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों और धर्मों की गुड़ियां सजाते हैं, जिनमें से अधिकतर देवताओं की या पारंपरिक मूर्तियां होती हैं। ’’

सैलजा को करीब 1200 मूर्तियां सजाने में दो-तीन दिन लगे, जिसे अपने पति डॉ. जे नारायण राव की मदद से उन्होंने घर में सजाया है।

सैलजा के पति ने कहा, ‘‘ कोई भी मूर्ति प्लास्टिक की नहीं है। इनमें से अधिकतर मूर्तियां, लकड़ी, कपड़ों, पीतल और चांदी की बनी है। इनमें से कई पीढ़ियों से चली आ रही हैं, जबकि हमने कई दूसरे राज्यों और देशों से खरीदी हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनका परिवार कुछ वर्षों के अंतराल में पिछले तीन साल से अपने घर में इस परम्परा को मना रहे हैं।

इसी तरह, 50 वर्षीय एम पद्मावती ने भी अपने ब्रजनगर स्थित घर में कृष्ण लीला, गिरि गोवर्धन, योगासन और सूर्य नमस्कार विषयों पर आधारित विभिन्न गुड़ियाएं सजाईं। बाजार से कुछ मुर्तियां खरीदने के अलावा, उन्होंने इस साल लॉकडाउन में मिट्टी और कपड़े का उपयोग करके लगभग 50 गुड़िया बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए