लाइव न्यूज़ :

टेलीग्राफ की हेडलाइन वायरल, फ्रंटपेज पर बोल्ड लेटर में पूछा- झूठ कौन बोल रहा है पीएम मोदी?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 23, 2019 10:29 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनके कार्यकाल में 'एनआरसी' शब्द पर कोई चर्चा नहीं हुई है। जबकि गृहमंत्री अमित शाह संसद से लेकर सड़क तक देशभर में एनआरसी लागू कराए जाने के दावे कर रहे हैं। किसकी बात में सच्चाई? 'द टेलीग्राफ' ने इस पर हेडिंग बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि अर्बन नक्सल और कांग्रेस डिटेंशन सेंटर का डर फैला रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में एनआरसी शब्द पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनके कार्यकाल में एनआरसी शब्द पर कोई चर्चा नहीं हुई है। ये बोलते हुए पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह के उन दावों को दरकिनार कर दिया जिसमें वो पूरे देश में देशभर में एनआरसी कराए जाने की बात कहते हैं। इस विरोधाभासी बयान पर द टेलीग्राफ ने शीर्षक लगाया, 'आपको झूठा कौन बोल रहा है पीएम मोदी?' यह शीर्षक एकबार फिर चर्चा में आ गया है।

पीएम मोदी ने रविवार को राम लीला मैदान में रैली करते हुए इससे भी इनकार किया कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर है। हालांकि असम में ऐसे कई सेंटर बनाए जा रहे हैं। अन्य राज्यों को भी केंद्र ने निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अर्बन नक्सल और कांग्रेस डिटेंशन सेंटर का डर फैला रहे हैं। भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। ये सरासर झूठ फैला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जो हिंदुस्तान की मिट्टी का मुसलमान है उसे सीएए और एनआरसी से कोई लेना-देना नहीं है।

पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'प्रधानमंत्री राष्ट्रव्यापी एनआरसी पर सार्वजनिक रूप से गृहमंत्री से भिन्न बयान दे रहे हैं, ऐसे में कौन भारत के मूल विचार को तोड़ रहा है?' कांग्रेस ने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह के बयानों से देश में अनिश्चितता और असुरक्षा की स्थिति पैदा हुई है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के भाषण को पैनिक रिएक्शन का संकेत बताया है।

'द टेलीग्राफ' ने लिखा- राष्ट्रपति और गृहमंत्री के बयान से पीएम के बयान में भिन्नता, किसकी बात में सच्चाई?

पीएम मोदी (22 दिसंबर 2019, दिल्ली): मैं 130 करोड़ भारतवासियों को बताना चाहता हूं कि 2014 से अब तक एनआरसी शब्द पर कोई डिस्कशन नहीं हुआ है।

गृहमंत्री अमित शाह (3 दिसंबर 2019, झारखंड)- मैं आपको बता देना चाहता हूं कि जब वे (कांग्रेस) 2024 में वोटबैंक के लिए आएगा तो बीजेपी पूरे देश में एनआरसी लागू करेगी और घुसपैठियों को पहचान कर उन्हें बाहर करेगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, (20 जून 2019, संसद)- मेरी सरकार ने घुसपैठ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता पर एनआरसी लागू करने का फैसला किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर