लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: प्रताड़ना से परेशान महिला चिकित्सक से की आत्महत्या, सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

By अंजली चौहान | Updated: February 27, 2023 15:12 IST

मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है। प्रीति की मृत्यु के बाद तेलंगाना सरकार ने दुख जताते हुए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में महिला डॉक्टर ने की आत्महत्यामेडिकल कॉलेज में प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या सरकार ने परिवार को 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा

हैदराबाद:तेलंगाना के वारंगल की पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल की छात्रा आत्महत्या के पांच दिन बाद मौत हो गई। रविवार 26 फरवरी को राजकीय अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोप है कि महिला के साथ प्रताड़ना की जा रही थी, जिससे तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया।

मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है। प्रीति की मृत्यु के बाद तेलंगाना सरकार ने दुख जताते हुए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है, जबकि राज्य के एक मंत्री ने पीड़िता के परिवार को 20 लाख रुपये देने का वादा किया है।

जानकारी के अनुसार, वारंगल शहर के काकतीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली धारावती प्रीति ने अपने वरिष्ठ द्वारा उत्पीड़न से तंग आकर कथित रूप से घातक इंजेक्शन लेने के पांच दिन बाद रविवार रात हैदराबाद के निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) में दम तोड़ दिया। 

सरकार ने मुआवजे की घोषणा 

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की सरकार के पंचायत राज मंत्री दयाकर इर्राबेली राव ने छात्रा की मौत पर दुख जताया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतका के परिवार को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने परिवार को अपनी तरफ से 20 लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा है। उन्होंने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले में उचित जांच की जाएगी। 

क्या है पूरा मामला?

बता दें प्रीति ने कथित तौर पर अपने सीनियर सैफ पर परेशान करने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रीति ने आत्महत्या कर ली। प्रीति के पिता नरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी को सीनियर प्रताड़ित कर रहा है।

सैफ, जो मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग में द्वितीय वर्ष का छात्र है और एक डॉक्टर भी है। उस पर प्रीति को नीचा दिखाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सैफ प्रीति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता था। वह मैसेज के जरिए प्रीति के खिलाफ टिप्पणियां करता था। 

हालांकि, मेडिकल कॉलेज के कई छात्र सैफ के समर्थन में आगे आए हैं और विरोध उसके खिलाफ कार्रवाई पर विरोध प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है। 

टॅग्स :तेलंगानाआत्महत्या प्रयासTelangana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह