लाइव न्यूज़ :

तेलंगानाः आतंकी हमले में शहीद जवान घर पर सांत्वना देने पहुंचे लोग

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:15 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ नवंबर जम्मू-कश्मीर में आतंक रोधी अभियान के दौरान जवान आर महेश के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव कोमानपल्ली पहुंची लोग शोक में डूब गए। जवान के परिजनों को सांत्वना देने ग्रामीण उनके घर पहुंचे।

कोमानपल्ली तेलंगाना के निजामाबाद जिले में स्थित है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास को विफल करने के दौरान हुए मुठभेड़ में महेश के अलावा एक सैन्य सुरक्षा अधिकारी सहित सुरक्षा बल के तीन जवान शहीद हो गये थे । इस दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादी भी मारे गिराए।

जवान की पत्नी सुहासिनी एवं उसके माता पिता को सांत्वना देने के लिये घर पर संबंधियों एवं दोस्तों का तांता लगा हुआ है ।

निजामाबाद के जिला कलेक्टर बी चंद्रशेखर ने पीटीआई को फोन पर बताया कि सैनिक के पार्थिव शरीर के मंगलवार दोपहर तक पैतृक गांव में पहुंचने की संभावना है ।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जवान के अंतिम संस्कार के दृष्टिगत राज्य सरकार के आदेश का पालन करने के लिये हर संभव उपाय कर रहा है ।

शहीद जवान के परिजनों को सांत्वना देते हुये मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एवं विधान पार्षद के कविता ने कहा कि पूरा तेलंगाना शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर