लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 की तरह ओवैसी का नामोनिशान मिट जाएगा: हिमंता बिस्वा शर्मा

By विशाल कुमार | Updated: January 9, 2022 15:39 IST

तेलंगाना के वारंगल में एक रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि जैसे अनुच्छेद 370 खत्म हो गया, जैसे राम मंदिर बनने का काम शुरू हो गया, यहां से भी निजाम का नाम और निशान मिट जाएगा, ओवैसी का नाम और निशान मिट जाएगा। वह दिन ज्यादा दूर नहीं है क्योंकि भारत अब जाग चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंता शर्मा ने कहा कि जैसे अनुच्छेद 370 खत्म हो गया वैसे ही ओवैसी का नामोनिशान मिट जाएगा।उन्होंने कहा कि अब भारत छद्म धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता की राजनीतिक करने वालों को मानेगा नहीं।शर्मा तेलंगाना सरकार के आदेश संख्या 317 का विरोध करने के लिए राज्य में पहुंचे हैं।

हैदराबाद: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा है कि वह दिन दूर नहीं है जब जैसे अनुच्छेद 370 खत्म हो गया वैसे ही ओवैसी का नामोनिशान मिट जाएगा।

तेलंगाना के वारंगल में एक रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि जैसे अनुच्छेद 370 खत्म हो गया, जैसे राम मंदिर बनने का काम शुरू हो गया, यहां से भी निजाम का नाम और निशान मिट जाएगा, ओवैसी का नाम और निशान मिट जाएगा। वह दिन ज्यादा दूर नहीं है क्योंकि भारत अब जाग चुका है। अब भारत छद्म धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता की राजनीतिक करने वालों को मानेगा नहीं।

बता दें कि, शर्मा तेलंगाना सरकार के आदेश संख्या 317 को वापस लेने की मांग के तहत आयोजित भाजपा की रैली को संबोधित करने के लिए राज्य में पहुंचे हैं।

तेलंगाना सरकार का आदेश संख्या 317 कर्मचारियों और शिक्षकों को उनके तैनाती के जिलों में गैर-स्थानीय बनाता है। इसके साथ ही शिक्षकों का आरोप है कि उन पर जो व्यवस्था थोपी गई है, उसमें भारी गड़बड़ी है और पहुंच वाले लोगों को फायदा मिलता है।

बीते 2 जनवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार शिक्षकों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर बैठने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया था। स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया था जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य का दौरा कर प्रदेश सरकार के आदेश की आलोचना कर चुके हैं। अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आदेश के खिलाफ एक रैली को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :तेलंगानाअसदुद्दीन ओवैसीहेमंत विश्व शर्माBJPएआईएमआईएमतेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी