लाइव न्यूज़ :

Telangana Legislative Council 2025: 3 सीट, 90 प्रत्याशी, 27 फरवरी को मतदान और 3 मार्च को मतगणना?, चुनाव से दूर बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 17:48 IST

Telangana Legislative Council 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीनों सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने केवल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) ने चुनाव से दूरी बनाई है।कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की।स्नातकों, शिक्षकों और अन्य वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।

Telangana Legislative Council 2025: तेलंगाना विधान परिषद की तीन सीटों पर चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार को होगा। इन तीन सीटों में मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र तथा वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 56 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करिमनगर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 15 और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीनों सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने केवल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार उतारा है।

भारत राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) ने चुनाव से दूरी बनाई है। केंद्रीय कोयला मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। वहीं, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, गौड़ ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पार्टी मंडल इकाई के अध्यक्षों के साथ मतदान की तैयारियों पर चर्चा की। भाजपा ने दावा किया कि पार्टी शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ी है और उसके उम्मीदवार, यदि निर्वाचित होते हैं तो स्नातकों, शिक्षकों और अन्य वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। मतगणना तीन मार्च को होगी।

टॅग्स :तेलंगानाउपचुनाव 2018BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’