लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: केसीआर ने पीएम मोदी के कार्यक्रम से छठी बार काटी कन्नी, बीआरएस नेता तलसानी श्रीनिवास करेंगे पीएम की अगवानी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 1, 2023 11:47 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रोटोकॉल तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर न तो उनका स्वागत करेंगे और न ही उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेलंगाना आगमन पर नहीं करेंगे स्वागत मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की जगह मंत्री तलसानी श्रीनिवास करेंगे पीएम मोदी का स्वागत ऐसा छठी बार हो रहा है, जब मुख्यमंत्री केसीआर ने पीएम मोदी के कार्यक्रम से कन्नी काट ली है

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना का दौरा करने जा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) प्रोटोकॉल तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी नहीं करेंगे और न ही उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तेलंगाना में केसीआर सरकार के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वरिष्ठ नेता नेता तलसानी श्रीनिवास यादव मुख्यमंत्री की जगह पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे और उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस मामले में सबसे दिलचसप बात यह है कि ऐसा लगातार छठी बार हो रहा है, जब मुख्यमंत्री केसीआर ने पीएम मोदी के कार्यक्रम से कन्नी काट ली है। आखिरी बार वो फरवरी 2022 में पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इससे पहले बीते अप्रैल में मुख्यमंत्री राव ने प्रधानमंत्री से संबंधित प्रोटोकॉल तोड़ा था और आमंत्रित किए जाने के बावजूद पीएम मोदी के कार्यक्रम में नहीं गये और न ही उनकी अगवानी में एयरपोर्ट पहुंचे थे। उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इसे मुद्दा बनाते हुए कहा था कि वह केसीआर सरकार के असहयोग से बेहद दुखी हैं।

वहीं आज के पीएम मोदी की बात करें तो वह आज तेलंगाना में  13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

पीएम दौरे के संबंध में पीएमओ की ओर कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 2:15 बजे महबूबनगर पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्र को समर्पित सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

इतना ही नहीं पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे और एक प्रमुख सड़क परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जो नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे का हिस्सा हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीके चंद्रशेखर रावतेलंगानाBJPहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप