लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः बलात्कार का विरोध, घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 13 वर्षीय लड़की को जिंदा जलाया

By भाषा | Updated: October 6, 2020 14:13 IST

पुलिस ने कहा कि लड़की के बयान के आधार पर 26 वर्षीय आरोपी को सोमवार को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि बुरी तरह जल जाने के कारण पीड़िता का खम्मम जिले के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह जिंदगी के लिए लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को एक निजी अस्पताल में जलने का इलाज कराने वाली लड़की के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।घटना वाले दिन आरोपी व्यक्ति ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और पीड़िता ने उसका विरोध किया था।पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किसने उसे अस्पताल पहुंचाया?

हैदराबादः तेलंगाना में बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 13 वर्षीय लड़की को उसके नियोक्ता ने कथित तौर पर जला दिया।

पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि लड़की के बयान के आधार पर 26 वर्षीय आरोपी को सोमवार को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि बुरी तरह जल जाने के कारण पीड़िता का खम्मम जिले के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह जिंदगी के लिए लड़ रही है।

पुलिस ने कहा कि घटना 18 सितंबर की है लेकिन मामला सोमवार को उस समय सामने आया, जब पुलिस को एक निजी अस्पताल में जलने का इलाज कराने वाली लड़की के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन आरोपी व्यक्ति ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और पीड़िता ने उसका विरोध किया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने बाद में लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किसने उसे अस्पताल पहुंचाया? पुलिस ने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार तक किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। आरोपी पर बलात्कार और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि निजी अस्पताल ने भी उन्हें सूचना नहीं दी और ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :रेपतेलंगानाहैदराबादक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील