लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: गलवान घाटी में शहीद कर्नल संतोष बाबू की पत्‍नी बनीं डिप्टी कलेक्‍टर

By निखिल वर्मा | Updated: July 22, 2020 16:54 IST

कर्नल संतोष बाबू के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 जून को गलवान घाटी में हिंसक झड़प में भारत के कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हुए थेइस खूनी झड़प में चीनी पक्ष के भी कई लोग हताहत हुए थे

लद्दाख सीमा पर गलवान घाटी में भारत और चीन के जवानों के बीच खूनी झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्‍नी संतोषी को तेलंगाना सरकार ने डिप्टी कलेक्‍टर के पद पर नियुक्ति दी है। मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को संतोषी को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। 

इससे पहले तेलंगाना सरकार शहीद कर्नल बी संतोष बाबू के परिवार को पांच करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। तेलंगाना के शहीद कर्नल की पत्नी को ग्रेड-1 की सरकारी नौकरी के साथ ही एक आवासीय भूखंड भी दिया जाएगा। 

कर्नल संतोष बाबू डेढ़ साल से सीमा पर तैनात थे और परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी, एक 9 साल की बेटी अभिनव और एक 4 साल का बेटा अनिरुद्ध है।

15 जून को हुई थी गलवान घाटी में हिंसक झड़प

पूर्वी लद्दाख में 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में कर्नल संतोष बाबू सहित 20 सैनिक शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया। एक महीने बाद भी लद्दाख सीमा पर कुछ क्षेत्रों में तनाव जारी है।

गलवान घाटी में हुई झड़प वर्ष 1967 में नाथू ला में झड़प के बाद दोनों सेनाओं के बीच यह सबसे बड़ा टकराव है। उस वक्त टकराव में भारत के 80 सैनिक शहीद हुए थे और 300 से ज्यादा चीनी सैन्यकर्मी मारे गए थे। इस क्षेत्र में दोनों तरफ नुकसान ऐसे वक्त हुआ है जब सरकार का ध्यान कोविड-19 संकट से निपटने पर लगा हुआ है ।

अधिकतर जवान चीनी पक्ष द्वारा किए गए पथराव और लोहे की छड़ों के इस्तेमाल के कारण घायल हुए।  इस घटना के बाद भारत ने 3500 किलोमीटर की सीमा पर चीन के आक्रामक रवैये से निपटने के लिए दृढ़ रुख जारी रखने का फैसला किया है । 

टॅग्स :तेलंगानाभारतीय सेनालद्दाखचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील