लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की मां का निधन

By भाषा | Updated: August 18, 2021 12:45 IST

Open in App

तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की मां कृष्णा कुमारी का बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमारी आनंदन की पत्नी कृष्णा कुमारी को उम्र संबंधी बीमारी के कारण हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर चेन्नई लाया जाएगा और राज्यपाल के सलिग्रामम आवास पर रखा जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। डॉ. तमिलिसाई ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत दुख के साथ आपको यह बताना पड़ रहा है कि मेरी प्रिय मां का आज सुबह निधन हो गया। हम उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए शाम को विमान से सलिग्रामम ला रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत दुखी हूं कि मेरा पालन-पोषण करने वाली मां अब नहीं रही। उनकी परवरिश ने ही हमारे अंदर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने, सच का साथ देने और हमेशा ईश्वर में विश्वास रखने का गुण पैदा किया। मेरी मां का पार्थिव शरीर उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार सलिग्रामम लाया जाएगा। अंतिम संस्कार कल चेन्नई में होगा।’’ इस बीच विभिन्न वर्गों के लोगों ने कृष्णा कुमारी के निधन पर शोक जताया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आनंदन और तमिलिसाई के प्रति संवेदनाएं जतायी। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्ना द्रमुक के सह-संयोजक के. पलानीस्वामी ने कहा कि वह कृष्णा कुमारी के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। अन्नाद्रमुक के संयोजक ओ पनीरसेल्वम और टीएनसीसी अध्यक्ष के एस अलागिरी ने भी कृष्णाकुमारी के निधन पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील