लाइव न्यूज़ :

Tamilisai Soundararajan Resigns: तेलंगाना की राज्यपाल सौंदरराजन ने दिया इस्तीफा, यहां से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2024 12:54 IST

Tamilisai Soundararajan Resigns: तेलंगाना की ज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ .तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजभवन ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद भी संभाल रही थीं।त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेज दिया है।

Tamilisai Soundararajan Resigns: लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। 7 चरण में मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी। इस बीच तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया। तमिलिसाई सौंदर्यराजन के तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। तेलंगाना की माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा भारत की माननीय राष्ट्रपति को भेज दिया गया है।

सौंदरराजन का इस्तीफा उस दिन आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के जगतियाल में एक चुनावी रैली और तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रोड शो करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद तमिलिसाई ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से भी इस्तीफा दे दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु या पुडुचेरी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति में लौटने की इच्छा जताई है। वह पुडुचेरी या चेन्नई (मध्य) या तुथुकुडी से चुनाव लड़ सकती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद वह अंतिम फैसला लेंगी। तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में भेजे जाने से पहले भाजपा की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष थीं। तमिलिसाई ने कहा कि वह पुडुचेरी को पसंद करेंगी। हमेशा लगता था कि उनका गृह नगर है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेलंगानापुडुचेरी लोकसभा चुनाव २०२४BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया