लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में परवान चढ़ती TRS-AIMIM की दोस्ती, मुसीबत में पड़ सकता है कांग्रेस 'महागठबंधन'

By भाषा | Updated: December 1, 2018 09:27 IST

तेलंगाना विधानसभा का चुनाव 2019 में लोकसभा चुनावों के साथ होने वाला था लेकिन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के विधानसभा भंग करने के कारण अब राज्य में विधानसभा का चुनाव सात दिसंबर को होने जा रहा है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

Open in App

चुनावी राज्य तेलंगाना में जोर पकड़ते चुनाव प्रचार अभियान के बीच एक ऐसी दोस्ती है जो वाकई में परवान चढ़ती नजर आ रही है। राज्य में कार्यवाहक मुख्यमंत्री केसीआर और एआईएमआईएम के असादुद्दीन ओवैसी के बीच दोस्ती किसी से छिपी नहीं है।

केसीआर ने कहा- असादुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम को ''मित्र पार्टी''

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने छह सितंबर को हैदराबाद के सांसद ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम को ‘‘मित्र पार्टी’’ बताया था। उसी दिन 119 सदस्यीय विधानसभा को उन्होंने भंग कर दिया था।

हालांकि राव कुछ नया नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनके कार्यकाल के दौरान इसकी बानगी खूब दिखी।

एमआईएमआईएम की पुराने शहरी इलाकों में मजबूत पकड़

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एमआईएमआईएम) की पुराने शहरी इलाकों में मजबूत पकड़ रही है और पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सात सीटें जीती थीं। सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और यह किसी से छिपा नहीं है कि पार्टी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में टीआरएस का समर्थन कर रही है।

ओवैसी ने कहा- टीआरएस के पास (सत्ता में) वापसी का अच्छा मौका

ओवैसी ने भी निर्मल कस्बे में टीआरएस के समर्थन में एक चुनाव प्रचार अभियान को संबोधित किया था।

ओवैसी ने हाल में पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टीआरएस के पास (सत्ता में) वापसी का अच्छा मौका है और केसीआर एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बीते चार साल में तेलंगाना में सांप्रदायिक दंगों का कोई मामला सामने नहीं आया। तेलंगाना में डर को कोई माहौल नहीं है। ये चीजें खुद-ब-खुद केसीआर की मदद करेंगी।’’ बदले में केसीआर भी ओवैसी की तारीफ करते हैं।

अपने चुनाव प्रचार अभियानों में कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची और यह ओवैसी ही थे जिन्होंने उनके समर्थन में आने का वादा किया।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव सात दिसंबर को होने वाले हैं और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावके चंद्रशेखर रावअसदुद्दीन ओवैसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए