लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: टीआरएस ने नायडू को बताया विश्वासघाती, नेता का दावा- महागठंधन हमारे लिए ही होगा 'वरदान'

By भाषा | Updated: November 29, 2018 16:43 IST

सत्तारूढ़ पार्टी के लिये सबसे बड़े संकटमोचक माने जाने वाले मंत्री टी हरीश राव ने राव ने कहा कि तेलंगाना गौरव सिर्फ आत्मसम्मान की बात है। तेदेपा का कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना उनकी पार्टी टीआरएस के लिये ‘‘एक वरदान’’ ही है।

Open in App

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं और धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटी के. चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस चंद्रबाबू नायडू को रोकने के लिये तेलंगाना गौरव का आह्वान कर रही है। 

नायडू एक ‘‘विश्वासघाती’’ हैं

सत्तारूढ़ पार्टी के लिये सबसे बड़े संकटमोचक माने जाने वाले मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि तेलंगाना के लोगों के लिये नायडू एक ‘‘विश्वासघाती’’ हैं और उन्हें ‘‘अप्रत्यक्ष रूप से राज्य पर नियंत्रण’’ करने से रोकने की जरूरत है।

राव ने अपने चुनावी कार्यक्रम को लेकर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अगर नायडू तेलंगाना नहीं आते तो हम तेलंगाना गौरव की बात नहीं करते। यह मुद्दा नहीं उठता अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती। चूंकि नायडू ‘महाकुटमी’ (विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन) का हिस्सा हैं इसलिए निश्चित रूप से तेलंगाना गौरव की बात सामने आयेगी।’’ 

राव ने कहा कि तेलंगाना गौरव सिर्फ आत्मसम्मान की बात

घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने से लेकर रैलियों को संबोधित करने तक राव अपने चाचा के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की राज्य में दूसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। 

राव ने कहा कि तेलंगाना गौरव सिर्फ आत्मसम्मान की बात है। तेदेपा का कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना उनकी पार्टी टीआरएस के लिये ‘‘एक वरदान’’ ही है।

टीआरएस तेलंगाना की 119 में से 107 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। तेदेपा कांग्रेस की अगुवाई वाले चार दलों के गठबंधन ‘महाकुटमी’ का हिस्सा है। गठबंधन के दो अन्य दल भाकपा और टीजेएस हैं। 

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सात दिसंबर को और मतगणना 11 दिसंबर को है। 

महाकुटमी को पूरी तरह असफल बताते हुए टीआरएस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों से ही दूरी बनाए हुए है। 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावतेलंगाना राष्ट्र समितितेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो