लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकने की रणनीति बनाने बिहार आ रहे हैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2022 16:43 IST

बताया जा रहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर बिहार आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति तय करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर सीएम नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से करेंगे मुलाकातइन नेताओं से मिलकर तेलंगाना सीएम बनाएंगे लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति दोपहर का भोजन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, नीतीश कुमार के साथ करेंगे

पटना: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के केंद्र में भाजपा विरोधी धड़े को एकजुट करने के पहल का परिणाम सामने आता दिखने लगा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाली भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव(केसीआर) बुधवार को पटना आ रहे हैं। केसीआर यहां आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

हालांकि, केसीआर के पटना आने का प्रत्यक्ष कारण गलवान घाटी में बलिदान हुए जवानों और हैदराबाद की एक फैक्ट्री में श्रमिकों के आश्रितों को आर्थिक मदद देना है। लेकिन इस दौरान राजनीति पर चर्चा नही हो ऐसा हो नही सकता है। मजेदार बात तो यह भी है कि केसीआर वैसे राज्यों में ही दौरे पर जा रहे हैं, जहां भाजपा की सरकार नहीं है। इसके पहले वह पंजाब भी जा चुके हैं। 

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार और केसीआर के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बात हो सकती है। दोपहर का भोजन केसीआर, नीतीश कुमार के साथ ही करेंगे। इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच अलग-अलग मसलों पर चर्चा होने की उम्‍मीद है, लेकिन असली फोकस केंद्र में भाजपा विरोधी गठजोड़ पर ही हो सकता है। बैठक के बाद इस बात को लेकर भी तस्वीर थोड़ी साफ होने की उम्मीद है कि आनेवाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की भूमिका क्या होगी? 

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर लंबे समय से विपक्षी एकता के लिए प्रयास कर रहे हैं। कुछ माह पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चुके है। अब केसीआर पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ लालू यादव से भी मुलाकात करेंगे। वह लालू प्रसाद यादव से भी इस मुद्दे पर सलाह भी लेंगे। 

बता दें कि बिहार में भाजपा से अलग होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए यह कहा था कि वे पूरे देश में विपक्षी दलों को साल 2024 के लोकसभा चुनाव में के लिए एकजुट करेंगे और केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

टॅग्स :K Chandrashekhar Raoबिहारनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत