लाइव न्यूज़ :

‘भाजपा की केवल एक ही नीति है...राम नाम जपना, पराया लीडर अपना’, बोली केसीआर की बेट के कविता, कहा- हमें डराया नहीं जा सकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 21:54 IST

यही नहीं केसीआर की बेट के. कविता ने भाजपा के नेताओं पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि यदि भाजपा के नेताओं ने कुछ गलत नहीं किया है तो समन जारी किए जाने के बावजूद भी वे जांच एजेंसी से क्यों बच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर की बेट के कविता ने पार्टी के एक सभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘भाजपा की केवल एक ही नीति है...राम नाम जपना, पराया लीडर अपना।’ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि हम तेलंगाना के लोग है, हमें धमकाया नहीं जा सकता है।

हैदराबाद:तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और विधान परिषद सदस्य के. कविता ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं को धमकाने तथा भाजपा में शामिल कराने के लिए ‘खरीद-फरोख्त’ की कोशिश का आरोप लगाया है। 

‘राम नाम जपना, पराया लीडर (नेता) अपना’- के. कविता

येल्लारेड्डी विधानसभा में एक सभा में टीआरएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कविता ने कहा कि भाजपा केवल एक ही नीति जानती है कि ‘राम नाम जपना, पराया लीडर (नेता) अपना’। उन्होंने कहा कि खरीद-फरोख्त की कोशिश करते समय भाजपा विपक्षी दलों के नेताओं के उत्पीड़न के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करती है। 

भाजपा नेताओं के जांच एजेंसियों के सामने नहीं पेश होने पर उठाया सवाल

टीआरएस के विधायकों को प्रलोभन देने के मामले में जांच कर रही एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुए कुछ भाजपा नेताओं का परोक्ष जिक्र करते हुए कविता ने कहा कि यदि भाजपा ने कुछ गलत नहीं किया है तो समन जारी किए जाने के बावजूद वे जांच एजेंसी से क्यों बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भाजपा संगठन में कोई शक्ति नहीं है और वे अन्य दलों के नेताओं को शामिल करने के लिए धनबल और बाहुबल का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

हम तेलंगाना के लोग हैं..हमें धमकाया नहीं जा सकता- कविता

इस पर बोलते हुए कविता ने आगे कहा, ‘‘हम तेलंगाना के लोग हैं, हमें धमकाया नहीं जा सकता। हम लड़ेंगे, जीतेंगे और हमारी जनता की सेवा में हमेशा रहेंगे।’’ आपको बता दें कि अगले साल विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले टीआरएस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के एक के बाद एक लोकप्रिय नेताओं को भाजपा परेशान कर रही है जिनमें मंत्री और सांसद शामिल हैं।  

टॅग्स :तेलंगानातेलंगाना राष्ट्र समितिBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष