लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव को झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र भाजपा में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 14, 2021 20:26 IST

हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजेंद्र सत्तारूढ़ टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजेंद्र के अलावा टीआरएस के कुछ और नेता भी भाजपा में शामिल हुए।राजेंद्र को पिछले महीने मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया था।परिवार के सदस्यों के मालिकाना हक वाली कंपनियों ने राज्य में जमीनों पर कब्जा किया हुआ है।

नई दिल्लीः तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ई. राजेंद्र ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ई. राजेंद्र ने अपने कई समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राजेंद्र ने केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी सहित अन्य शीर्ष पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में उनका स्वागत करते हुए प्रधान ने कहा कि तेलंगाना की राजनीति में राजेंद्र का एक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने दावा किया, ‘‘राज्य में जब भी विधानसभा का अगला चुनाव होगा, भाजपा की वहां सरकार बनना तय है।’’ राजेंद्र ने पिछले दिनों विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजेंद्र की गिनती तेलंगाना की सत्तारूढ़ टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं में होती है। राजेंद्र को उन शिकायतों के बाद पिछले महीने मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया था कि उनके परिवार के सदस्यों के मालिकाना हक वाली कंपनियों ने राज्य में जमीनों पर कब्जा किया हुआ है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीतेलंगानाके चंद्रशेखर रावजेपी नड्डातेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील