लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: आठवीं की छात्रा ने बस सेवा बहाल करने के लिए प्रधान न्यायाधीश को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: November 4, 2021 00:50 IST

Open in App

हैदराबाद, तीन अक्टूबर तेलंगाना में आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण को पत्र लिखकर अपने गांव के लिए बस सेवा बहाल करने में मदद मांगी है, जिसे कोविड-19 महामारी के बाद बंद कर दिया गया था।

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि इस मामले पर सीजेआई द्वारा सूचित किए जाने के बाद निगम ने रंगा रेड्डी जिले के गांव में बस सेवा बहाल कर दी है।

इसमें कहा गया है कि जिले के चिदेदु गांव की रहने वाली पी वैष्णवी ने प्रधान न्यायाधीश को अपने गांव में बस सेवा बहाल करने के लिए पत्र लिखा था। उसने अपने पत्र में कहा था कि बस की सुविधा नहीं होने के कारण उसे, उसके भाई और बहन को स्कूल और कॉलेज जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसने कहा कि बस सेवा नहीं होने से उसके दोस्तों और अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रा ने कहा कि वह यात्रा के लिए ऑटोरिक्शा का खर्च वहन करने में असमर्थ है और उसके पिता का कोविड ​​​​-19 की पहली लहर के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

टीएसआरटीसी ने कहा कि छात्रा के पत्र के जवाब में, सीजेआई ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक वी सी सज्जनार को बच्चों के शिक्षा के अधिकार का सम्मान करने के वास्ते छात्रों को स्कूल समय पर भेजने के लिए बस सेवा बहाल करने को कहा।

टीएसआरटीसी प्रबंधन की ओर से, प्रबंध निदेशक ने इस मुद्दे पर सचेत करने के लिए सीजेआई का आभार व्यक्त किया और सीजेआई को पत्र लिखने की पहल करने को लेकर वैष्णवी की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन शानदार रहा; उन्होंने अपने चार ओवरों में सिर्फ़ 22 रन दिए और खतरनाक बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को आउट किया। लेग-स्पिनर विपराज निगम (3 ओवरों में 1/24) ने भी एक विकेट लेकर टीम में योगदान दिया, जबकि कुलदीप यादव (3 ओवरों में 0/31) थोड

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो