लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद उसी इलाके में एक और महिला की जली हुई लाश बरामद

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 30, 2019 00:55 IST

Shamshabad: महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के एक दिन बाद ही पुलिस को शमशाबाद इलाके में एक और महिला की जली हुई लाश बरामद हुई है

Open in App
ठळक मुद्देशमशाबाद में एक और महिला की जली हुई लाश हुई बरामदइसी इलाके में एक दिन पहले एक डॉक्टर की रेप के बाद हत्या हुई थी

हैदराबाद के शमशाबाद इलाके एक महिला डॉक्टर की रेप और हत्या मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद उसी इलाके में शुक्रवार को एक और महिला की अधजली लाश बरामद हुई। ये लाश एक निर्जन स्थान पर एक मंदिर के पास बराबद हुई। इस मामले में शमशाबाद पुलिस द्वारा एक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 35 साल है। उसकी जली हुई लाश शमशाबाद इलाके में सिंडुलगट्टा रोड पर बरामद हुई। अटोप्सी के लिए शव को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था।

एएनआई के मुताबिक, 'साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जानार ने कहा, शव शमशाबाद के बाहरी इलाके में एक खुले क्षेत्र में बरामद हुआ। इसे अटोप्सी के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और केस दर्ज किया जा रहा है।'

शमशाबाद जोन के डीसीपी प्रकाश रेड्डी ने कहा, 'पीड़िता की पहचान होना बाकी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। कई टीमें बनाई गई हैं। हम इस मामले को जल्द सुलझा लेंगे।' 

हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या 

एक और महिला की अधजली लाश उसी इलाके में एक दिन पहले महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद बरामद हुई है। 

पुलिस के मुताबिक, ये महिला डॉक्टर बुधवार शाम को शमशाबाद टोल प्लाजा के पास अपनी स्कूटी खड़ी करके शेयर्ड कैब से डॉक्टर दिखाने गई थी।

उसकी छोटी बहन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसे रात 9:22 मिनट पर अपनी बहन का फोन आया था और उसने बताया था कि उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई है, किसी ने उसकी मदद करने को कहा है।

उसने ये भी बताया था कि वह डरी हुई थी क्योंकि उसके आसपास ट्रक खड़ी थीं और उसे मदद के लिए कहने वाले लोग ट्रक के आसपास खड़े थे।

शिकायताकर्ता ने बताया कि उनसे रात 9:44 पर अपनी बहन को फिर से कॉल किया था, लेकिन उसका फोन बंद था, जिसके बाद उसने पुलिस से मदद मांगी थी। अगले दिन उस टोल प्लाजा से करीब 30 किलोमीटर दूर उस महिला डॉक्टर की जली हुई लाश बरामद हुई थी।

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप