लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना मंत्रिमंडल लॉकडाउन बढ़ाने पर 30 मई को करेगा विचार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:24 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 मई तेलंगाना मंत्रिमंडल कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण को लेकर लगाये गये लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने समेत विभिन्न मुद्दों पर 30 मई को होने वाली बैठक में चर्चा करेगा।

बुधवार को यहां जारी की गयी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 30 मई को दो बजे मंत्रिमंडल की बैठक का निर्णय लिया है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में मंत्रिमंडल कृषि-- राज्य में फसल, धान फसल की खरीद, बीजों एवं उर्वरकों की उपलब्धता, नकली बीजों की आपूर्ति पर रोक, कोरोना वायरस, लॉकडाउन एवं अन्य विषयों पर चर्चा करेगा।

राज्य में 12 मई से लॉकडाउन लागू है जिसकी अवधि 30 मई तक है।

पिछले कुछ दिनों में राज्य में कोविड-19 के मामलों में तेजी से कमी आयी है।

राज्य में 25 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब 38000 रह गई। दस दिन पहले इनकी संख्या 51000 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?