लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: तेलंगाना में बीआरएस उम्मीदवार और सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी को चुनाव प्रचार के दौरान चाकू मारा गया, आरोपी हिरासत में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 30, 2023 15:16 IST

चुनावों के लिए दुब्बाका से बीआरएस उम्मीदवार कोथा प्रभाकर रेड्डी को सोमवार को दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में उनके चुनाव अभियान के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट में चाकू मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबीआरएस उम्मीदवार और सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी को चुनाव प्रचार के दौरान चाकू मारा गया घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में हुईप्रभाकर रेड्डी को गजवेल अस्पताल ले जाया गया है

हैदराबाद: मेडक सांसद और आगामी चुनावों के लिए दुब्बाका से बीआरएस उम्मीदवार कोथा प्रभाकर रेड्डी को सोमवार को दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में उनके चुनाव अभियान के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट में चाकू मार दिया। प्रभाकर रेड्डी को गजवेल अस्पताल ले जाया गया है, जहां से उन्हें हैदराबाद स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। 

इस बीच हमलावर को भीड़ ने पीटा और पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान चेप्पयाला विला के राजू के रूप में हुई। वह पहले एक स्थानीय समाचार ऐप के लिए एक रिपोर्टर के रूप में काम करता था और अब एक यूट्यूब चैनल के लिए काम कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और गजवेल जा रहे हैं। सिद्दीपेट कमिश्नर एन श्वेता ने बताया है कि सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी सुरक्षित हैं। घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में हुई। कथित आरोपी हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि तेलंगाना में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान भी जोर शोर से चल रहा है।  भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने (कांग्रेस ने) अविभाजित आंध्र प्रदेश में अपने कार्यकाल के दौरान कुछ सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के दौरान कभी भी तेलंगाना के हितों की रक्षा नहीं की, लेकिन बीआरएस कर्ण के कवच की तरह राज्य की रक्षा करेगी। 

लंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा। परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। ये भी बता दें कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे तेलंगाना के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित (एलडब्ल्यूई) इलाकों में 500 से अधिक मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे ताकि राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को बाधित करने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर रहे निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि 119 में से 14 निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान वामपंथी उग्रवाद के संदर्भ में संवेदनशील इलाकों के रूप में की गई है। 

टॅग्स :तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023तेलंगानाभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार