लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: BJP को कड़े मुकाबले के बावजूद जीत की उम्मीद, मोदी फेक्टर करेगा काम

By भाषा | Updated: March 31, 2019 18:14 IST

संयुक्त आंध्र प्रदेश के लिए 2014 का आम चुनाव अंतिम था क्योंकि चुनाव के एक महीने के भीतर ही राज्य आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में बंट गया। तब भाजपा का वोट शेयर 10.5 प्रतिशत था और उसने तेदेपा के साथ गठबंधन में केवल सिकंदराबाद सीट जीती थी।

Open in App

राजनीतिक विश्लेषक भले ही तेलंगाना में दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनावों के नतीजों के आधार पर भाजपा के प्रदर्शन को लेकर नकारात्मक धारणा बना रहे हों लेकिन भगवा पार्टी राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से आठ से नौ सीटें जीत कर सबको चौंकाने की उम्मीद कर रही है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी फैक्टर के चलते पार्टी इतनी सीटें जीतेगी। 

उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव विधानसभा चुनावों से अलग होते हैं और विपक्षी पार्टियों की तरफ से प्रधानमंत्री पद के लिए कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो प्रधानमंत्री मोदी के आकर्षक व्यक्तित्व से मेल खा सके। 

संयुक्त आंध्र प्रदेश के लिए 2014 का आम चुनाव अंतिम था क्योंकि चुनाव के एक महीने के भीतर ही राज्य आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में बंट गया। तब भाजपा का वोट शेयर 10.5 प्रतिशत था और उसने तेदेपा के साथ गठबंधन में केवल सिकंदराबाद सीट जीती थी। पिछले साल के विधानसभा चुनावों में भाजपा 2014 में जीती पांच सीटों में से केवल एक सीट ही बचा पाई।

लक्ष्मण ने बताया, “हम न सिर्फ सिकंदराबाद में जीतेंगे बल्कि कुछ और सीटें भी जीतेंगे। मोदी फैक्टर न सिर्फ हैदराबाद/ सिकंदराबाद में काम करेगा बल्कि आस-पास के इलाकों में भी इसका असर होगा।” उन्होंने कहा ‘‘चुनाव परिणामों के बाद ही विपक्षी दलों को पता चलेगा कि मोदी लहर थी या नहीं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेलंगानाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील