लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023ः कांग्रेस को बड़ा झटका, दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे एमए खान ने दिया इस्तीफा, कहा-पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी संबंध खोए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 13:02 IST

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना से दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे एमए खान ने यह भी कहा कि पार्टी के कल्याण और भलाई के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा उठाई गई आवाज को शीर्ष नेताओं द्वारा बगावती तेवर के रूप में देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस जनता को यह समझाने में पूरी तरह से विफल रही है।अपने पिछले गौरव को फिर से हासिल कर सकती है तथा देश को आगे ले जा सकती है। एमए खान 2008 से 2020 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

हैदराबादःतेलंगाना से दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे एमए खान ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित एक पत्र में खान ने आरोप लगाया कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने जमीनी संबंध खो दिए।

 

 

जनता को यह समझाने में पूरी तरह से विफल रही है कि वह अपने पिछले गौरव को फिर से हासिल कर सकती है तथा देश को आगे ले जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कल्याण और भलाई के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा उठाई गई आवाज को शीर्ष नेताओं द्वारा बगावती तेवर के रूप में देखा गया।

खान ने कहा कि अगर पार्टी के पुनरुद्धार के लिए उन नेताओं के दर्द को समझकर उन्हें विश्वास में लिया जाता, तो चीजें अलग होतीं। उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, तेलंगाना के लिए एआईसीसी प्रभारी मणिकम टैगोर ने एक ट्वीट में आश्चर्य जताया कि खान पार्टी की सदस्यता के बगैर इस्तीफा कैसे दे सकते हैं? खान 2008 से 2020 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

खान ने पत्र में आरोप लगाया, ‘‘वरिष्ठ नेताओं की सलाहों की उपेक्षा की गई और उन्हें अलग-थलग कर दिया गया तथा अपने रिश्तेदारों को पार्टी की जिम्मेदारियों को सौंपना शुरू कर दिया गया। एआईसीसी और 10, जनपथ के स्तर पर एक मंडली को प्रोत्साहित किया गया। नतीजतन, पार्टी ने कांग्रेस के असली कार्यकर्ताओं और नेताओं से संपर्क खो दिया।’’

उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं क्योंकि शीर्ष नेतृत्व जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने और जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक की प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।

टैगोर ने खान के इस्तीफे पर अपने ट्वीट में कहा, ‘‘सदस्यता के बिना ... आप कैसे इस्तीफा दे सकते हैं? यह राज्यसभा गिरोह जिसने कभी जमीन पर काम नहीं किया, अब गलत बयानी कर रहा है। एक और एनपीए (गैर निष्पादित अस्ति) गया... आइए हम राहुल गांधी जी के नेतृत्व में एक ऐसी कांग्रेस का निर्माण करें जो जनता के द्वारा, जनता के साथ और जनता के लिए है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसतेलंगानासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील