लाइव न्यूज़ :

Telangana Assembly Elections 2023: "भाजपा चुनाव का सामना करने के लिए तैयार है", जी किशन रेड्डी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 9, 2023 12:35 IST

तेलंगाना भाजपा के प्रमुख और केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा तेलंगाना चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना भाजपा के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैतेलंगाना चुनाव के लिए भाजपा की सूची न घोषित होने पर रेड्डी ने कहा कि पार्टी जल्द ही नामों का ऐलान करेगीइस विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए सोशल इंजीनियरिंग और महिला कोटा मुख्य मुद्दा होंगे

हैदराबाद: तेलंगाना भाजपा के प्रमुख और केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि भाजपा तेलंगाना में जब भी चुनाव होंगे, उसका सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "हमने कल तेलंगाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दो बैठकें आयोजित की हैं। हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस महीने के अंत में तेलंगाना आ रहे हैं। इसलिए हम चुनाव का सामना करने के लिए तैयार हैं।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अभी तक भारतीय जनता पार्टी की सूची न घोषित होने पर जी किशन रेड्डी ने कहा कि अभी हमारे पास समय है और भाजपा समय आने पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एनवी सुभाष ने मुख्यमंत्री केसीआर पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि इस बार उनका कोई करिश्मा नहीं दिखाई दे रहा है और भाजपा राज्य का चुनाव बहुमत के साथ जीतने जा रही है।

उन्होंने कहा, "चुनाव के लिए सोशल इंजीनियरिंग और महिला कोटा मुख्य फोकस बिंदु होंगे। तेलंगाना में सभी पार्टियों को सत्ता में आने का मौका दिया गया, अब बीजेपी की बारी है। तेलंगाना में केसीआर का कोई करिश्मा नहीं है।"

भाजपा के उलट शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि तेलंगाना चुनाव में बीजेपी के जीतने का कोई रास्ता नहीं है। वहां उसे 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। भारतीय गठबंधन सभी चुनावी राज्यों में जीत हासिल करेगा।”

मालूम हो कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीआरएस ने कुल 119 में से 88 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और उसका वोट शेयर 47.4 प्रतिशत था। वहीं कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसका वोट शेयर 28.7 फीसदी था।

इसके अलावा तेलंगाना और देश की सियासत में खासा दखल रखने वाले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को महज 7 सीटें मिली थीं। भाजपा को 1 सीट और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी को 2 सीटें मिली थीं।

टॅग्स :तेलंगाना चुनावG Kishan Reddyके चंद्रशेखर रावकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?