लाइव न्यूज़ :

लंबे समय से गायब तेजस्वी ने की वापसी, ट्वीट कर बताया-मेरे प्यारे बिहार, मैं यहीं हूं

By रजनीश | Updated: June 29, 2019 11:02 IST

ट्वीट के जरिए ही तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी जन्म से ही गरीब लोगों के संघर्ष के केंद्र में रहा है औऱ अब हम नए सिरे से गरीब जनता की लड़ाई लडेंगे...

Open in App

लोकसभा चुनाव के बाद लंबे समय तक गायब रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मैदान में वापस आने का संकेत दे दिया है। ट्वीट में उन्होंने इस बात का भी जवाब दिया है कि वो अभी तक कहां थे। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से मैं अपने लंबे समय से विलंबित लिगामेंट और एसीएल की चोट के इलाज में व्यस्त था। हम उस जनता के प्रति जवाबदेह हैं जो हमारे भीतर एक समाजवादी धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय का विकल्प खोजते हैं। मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि हम बहुत हैं और लड़ाई जारी है।

अपने ट्वीट के जरिए ही मीडिया पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने लिखा कि राजनीतिक विरोधियों के अलावा मीडिया के भी एक हिस्से को देख रहा हूं जो मसालेदार कहानियां पका रहा है। उन्होंने कहा कि हाल कि घटनाओं ने उन्हें चीजों को अलग तरह से देखने का नजरिया दिया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि एईएस (चमकी बुखार) के चलते सैकड़ों गरीब बच्चों की जान गई। इस दुखद समय में पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं को  कहा गया है कि वो बिना किसी फोटोबाजी के पीड़ित परिवारों के लोगों से मिलें। और सासदों से इस मुद्दे को संसद उठाने को कहा गया। जिस वजह से प्रधानमंत्री ने जवाब दिया। मेरे प्यारे बिहार, मैं यहीं हूं।

ट्वीट के जरिए ही तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी अपने स्थापना के समय से ही गरीब लोगों के संघर्ष का केंद्र में रही है। सिर्फ एक चुनावी हार की वजह से हम अपने इस स्थान को नहीं खोएंगे। बिहार की जनता और अपने जुझारू कार्यकर्ताओं को को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम गरीब जनता के हर दिन की समस्याओं की लड़ाई नए सिरे से लडेंगे।

तेजस्वी का यह ट्वीट उस समय आया है जब चमकी बुखार से पीड़ित बिहार की सरकार और प्रशासन पर चारों तरफ से सवाल खड़े हो रहे थे और इस पूरे मामले में तेजस्वी की तरफ से चुप्पी छाई रही। इस पर विपक्षी पार्टियों और अन्य लोगों ने सवाल भी उठाए थे। मुजफ्फरपुर में तो कई जगह पर लोगों ने तेजस्वी यादव की गुमशुदी का पोस्टर भी चिपकाया था।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को लेकर सवाल उठाते रहे कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले तेजस्वी चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चों की मौत के बाद ट्वीटर पर भी संवेदना के दो शब्द नहीं लिख पाए हैं। तेजस्वी के ट्विटर को देखें तो उनका आखिरी ट्वीट 11 जून का था, जिसमें उन्होंने अपने पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारराष्ट्रीय जनता दलचमकी बुखार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए