लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-केन्द्र के इशारे पर हो रही है सीबीआई की कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2023 17:50 IST

तेजस्वी ने कहा कि पहले भी कह चुके हैं कि हर महीने आने की तकलीफ क्यों उठाते हैं, घर में ही दफ्तर खोल लें। केंद्रीय एजेंसियों को पैसा खर्च करके बिहार आना पड़ता है और वह सरकारी पैसा जनता का होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई की कार्रवाई पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेराभाजपा के साथ रहिए तो राजा हरिश्चंद्र, सवाल करोगे तो कार्रवाई - तेजस्वी यादवकेन्द्र सरकार के इशारे पर ही यह छापेमारी हो रही है- तेजस्वी यादव

पटना: राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर ही यह छापेमारी हो रही है। लेकिन इस छापेमारी से उन्हें किसी तरह का फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि इससे पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी है। आय से अधिक संपत्ति मामले में भी छापेमारी हुई थी, लेकिन कोर्ट से वह मामला खारिज हो चुका है। तेजस्वी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक ये सिलसिला चलता ही रहेगा। जब कुछ गलत हुआ ही नहीं है तो उसकी चिंता हमलोगों को नहीं है। इससे लालू परिवार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आप बता दीजिए कि ऐसा होता है क्या कि कोई मंत्री साइन कर दे और नौकरी मिल जाए? जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी थी तो उसी दिन हम कहे थे कि यह सिलसिला चलता रहेगा। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के साथ रहिए तो राजा हरिश्चंद्र, भाजपा से सवाल करोगे तो इस तरह ही होता है। ये कोई नई बात नहीं है। टाइमिंग पर जिसको जो आकलन करना है करते रहे। इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। तेजस्वी ने कहा कि पहले भी कह चुके हैं कि हर महीने आने की तकलीफ क्यों उठाते हैं, घर में ही दफ्तर खोल लें। केंद्रीय एजेंसियों को पैसा खर्च करके बिहार आना पड़ता है और वह सरकारी पैसा जनता का होता है। जब से ये सब चल रहा है लालू परिवार ने पूरा सहयोग केंद्रीय एजेंसियों को दिया है। सुप्रीम कोर्ट से जब हम लोग डीए केस जीत चुके हैं तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। 

सीबीआई कई बार जांच करने के बाद आईआरसीटीसी और लैंड पर जॉब केस को बंद भी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि दोनों ही केसों को रेलवे ने घोटाला नहीं माना है। लेकिन सीबीआई को सपना आता है कि घोटाला हुआ है। रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद को पूरा देश मैनेजमेंट गुरु मान चुका है। लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिलाने का काम किया था। चाहे प्रधानमंत्री हों या रेल मंत्री या किसी राज्य का मुख्यमंत्री, उसे किसी को नौकरी देने का अधिकार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा का गुणगान करेगा उसके सारे पाप धुल जाते हैं। एनसीपी नेता शरद पवार के भतीजे ने जब भाजपा के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाए तो उनसे सारे केस वापस ले लिए गए थे। लेकिन भाजपा को छोड़ते ही फिर से जांच शुरू हो गई। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहारसीबीआईनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो