लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी जदयू के सामने झुक रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2022 18:28 IST

तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा नेताओं को बिहार में अगर कोई चेहरा नहीं मिला तो वह योगी मॉडल की बात कर रहे हैं। भजापा बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है, फिर भी उन्हें जदयू के समक्ष झुकना पड़ रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा- बिहार में भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं हैसबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी उन्हें जदयू के सामने झुकना पड़ रहा है

पटना:बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भजापा पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा कोई है ही नहीं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी रहते हुए भी जदयू के सामने सरेंडर कर दिया है। यहां भाजपा कोटे से दो उप-मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के योगी मॉडल वाले बयान पर कहा कि वे अपने-आप को काबिल नहीं समझते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अगर भाजपा नेता योगी मॉडल की मांग कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब यह है कि बिहार के अंदर भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। यही वजह है कि उनके दोनों उप-मुख्यमंत्री अब इस तरह की बयानबाजी करने लगे हैं। भाजपा नेताओं को बिहार में अगर कोई चेहरा नहीं मिला तो वह योगी मॉडल की बात कर रहे हैं। भजापा बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है, फिर भी उन्हें जदयू के समक्ष झुकना पड़ रहा है। 

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर जोरदार तरीके से हमला बोलते हुए कहा कि लॉ एंड ऑर्डर के मसले पर नीतीश सरकार केवल दिखावटी सरकार बनकर रह गई है। कानून व्यवस्था को लेकर केवल बड़ी-बड़ी बातें होती हैं। लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकलता। तेजस्वी ने कहा है कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो बाकी किसी के सुरक्षित होने का सवाल कहां बचता है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उनके घर में घुसकर किसी ने घूंसा मारा इससे बडी बात क्या हो सकती है? लेकिन इस मामले में भी किसी बडे अधिकारी के ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया गया। तेजस्वी ने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में केवल छोटे पुलिसकर्मियों पर ही एक्शन होगा। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल कानून का राज होने कद्दावर करते हैं। लेकिन हकीकत से बिहार की जनता समझ रही है। यहां बता दें कि उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगी मॉडल की तारीफ करते हुए बिहार में भी योगी मॉडल अपनाने की वकालत की है।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां