लाइव न्यूज़ :

घरेलू सामनों पर GST लगाए जाने पर तेजस्वी यादव ने केंद्र पर कसा तंज, कहा- चुपचाप जीएसटी वाला आटा खाता रहिए वरना...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2022 18:54 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि चुपचाप जीएसटी वाला आटा खाता रहिए वरना हिन्दुत्व खतरे में आ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर किया हमलाकहा- भाजपा सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को टैक्स में 4.5 लाख करोड़ की छूट दी

पटना: केंद्र सरकार के द्वारा रोजमर्रा के घरेलू सामानों पर 5 फीसदी जीएसटी लागू कर दिये जाने पर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि चुपचाप जीएसटी वाला आटा खाता रहिए वरना हिन्दुत्व खतरे में आ जाएगा। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि उनको पता है कि जनता का कुछ भी कर लो ये वोट हमें ही देंगे।

तेजस्वी यादव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि सरकार ने संसद को लिखित बताया है कि अब ट्रेन टिकट पर बुजुर्गों को दी जाने वाली सब्सिडी पूरी बंद। पहले बुजुर्गों को 50 प्रतिशत छूट मिलती थी। सब्सिडी देने में दो वित्त वर्ष में कुल 4794 करोड़ खर्च हुए। पिछले 5 सालों में भाजपा सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को टैक्स में 4.5 लाख करोड़ की छूट दी है। 

उन्होंने आगे लिखा है कि सरकार का कहना है कि गैर भाजपा राज में नौकरी प्राप्त करने वालों को हम कोई रियायत नहीं देंगे क्योंकि हमने सभी को हिंदू बना दिया है। रिटायर बुजुर्ग और बेरोजगार युवा ही व्हाट्सएप पर मोदी, मोदी सरकार और हिन्दुत्व का सबसे अधिक प्रचार प्रसार करते हैं। 

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि चाहे गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा लो, चाहे हर आवश्यक वस्तु पर जीएसटी लगा दो, रिकॉर्डतोड़ महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ा दो। इनका कुछ भी कर लो ये वोट हमें ही देंगे। अगर इनका मन पलटेगा तो चुनाव पूर्व कहीं दंगा और धमाका कर इनकी हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद वाली भावनाओं को जगाकर फिर वोट बटोर लेंगे। 

वहीं तेजस्वी ने एक इमेज भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि चुपचाप जीएसटी वाला आटा खाता रहिए वरना हिन्दुत्व खतरे में आ जाएगा, सोच रहा था कहीं भूल तो नहीं गए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे