लाइव न्यूज़ :

राजद में बवाल, विधायक महेश्वर ने कहा, तेजस्वी बिहार में फेल हो चुके हैं, हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 27, 2019 18:36 IST

गायघाट से राजद विधायक महेश्वर यादव ने मंगलवार को तेजस्वी द्वारा बुलायी बैठक में नहीं शामिल होने का एलान करते हुए मांग की कि लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तेजस्वी बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दें।

Open in App
ठळक मुद्देयादव ने कहा कि किसी वरिष्ठ पार्टी नेता को इस पद पर बैठाया जाए क्योंकि तेजस्वी बिहार में फेल हो चुके हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो राजद विधायक दल टूट जाएगा।आरजेडी नेता ने कहा, ''लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया। 

राजद विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने सोमवार को मांग की कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दें।

गायघाट से राजद विधायक महेश्वर यादव ने मंगलवार को तेजस्वी द्वारा बुलायी बैठक में नहीं शामिल होने का एलान करते हुए मांग की कि लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तेजस्वी बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दें।

यादव ने कहा कि किसी वरिष्ठ पार्टी नेता को इस पद पर बैठाया जाए क्योंकि तेजस्वी बिहार में फेल हो चुके हैं। महेश्वर ने यह भी आरोप लगाया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने राजद को प्राइवेट कंपनी बनाकर पार्टी को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि राजद के कई अन्य विधायक तेजस्वी से नाराज हैं और ये नाराज नेता उनके संपर्क में हैं।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो राजद विधायक दल टूट जाएगा। यादव ने कहा, लोग अब वंशवाद राजनीति से परेशान हो चुके हैं। मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन ऐसे कई विधायक हैं, जो अब घुटन महसूस कर रहे हैं।

जब लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था, जब भी मैंने इसे गलत कदम बताया था। मैंने कहा था कि इससे पार्टी को नुकसान होगा। पिछले कुछ समय में विधानसभा में पार्टी 22 सीटों तक सिमट गई है। लोकसभा में सिर्फ 4 सीटें बची थीं''

यादव ने कहा, ''जब नीतीश कुमार के साथ गठबंधन हुआ था, तब उन्हें सत्ता वापस मिल गई, लेकिन वह भाई-भतीजावाद से इतने प्रभावित हैं कि दोनों बेटों को मंत्री बना दिया गया।'' आरजेडी नेता ने कहा, ''लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया। नीतीश कुमार अच्छे नेता हैं। मैं आरजेडी नहीं छोड़ूंगा, लेकिन अगर आरजेडी में वंशवाद राजनीति का अंत नहीं हुआ तो मेरे अलावा कई और नेता खुद को पार्टी से दूर कर लेंगे। ''

लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। एनडीए ने गठबंधन का सूपड़ा साफ करते हुए 40 में से 39 सीट जीत लीं। आरजेडी एक सीट भी नहीं जीत पाई।

टॅग्स :बिहार लोकसभा चुनाव 2019आरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील