लाइव न्यूज़ :

भाजपा और केंद्र सरकार कुछ भी कर सकती है, लोकसभा चुनाव समय पूर्व होने की आशंका पर तेजस्वी यादव ने कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2023 18:30 IST

बिहारः तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि अधिकारियों को तैयार रहना है और कोई गलत बात नहीं है काम तो तेजी से होना ही चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का इंटरनल सर्वे यह बता रहा है कि बिहार और अन्य प्रदेशों में पार्टी का क्या हाल होने वाला है।पूरा विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा तो वह लोग कहीं टिकने वाले नहीं हैं।तेजस्वी इसी काम के लिए आशियाना रोड स्थित पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा समय पूर्व लोकसभा चुनाव होने की संभावना व्यकर किए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार कुछ भी कर सकती है, इसलिए समय से पूर्व काम पूरा हो जाए यह अच्छी बात है।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं। कोई बड़ी बात नहीं है कि 23 तारीख की बैठक से पहले मेरे घर पर छापा पड़ जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का इंटरनल सर्वे यह बता रहा है कि बिहार और अन्य प्रदेशों में पार्टी का क्या हाल होने वाला है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है और इसमें कोई गलत बात नहीं है काम तो तेजी से होना ही चाहिए। यह तो आप भी जानते हैं कि चुनाव कब होगा और नहीं होगा यह केंद्र के हाथों में है। उस हिसाब से हम लोग जो काम कर रहे हैं, उसको समय पर पूरा कर लिया जाए इसमें गलत क्या है?

समय से पहले चुनाव हो तो अच्छी बात ही है कि वो लोग जल्द बाहर होंगे। वहीं 23 जून को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से हम नीतीश जी एक साथ हुए हैं तब से घबराहट जो है वह भाजपा में बनी हुई है। यह लोग पूरी तरह से डरे हुए हैं।

भाजपा के लोग भी जानते हैं कि पूरा विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा तो वह लोग कहीं टिकने वाले नहीं हैं। अपनी बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाने के लिए आज मौर्यालोक स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे और दस्तावेज जमा किए। इससे पहले भी तेजस्वी इसी काम के लिए आशियाना रोड स्थित पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे। जहां उन्होंने पासपोर्ट बनवाने संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी की थी।

इस दौरान उनके साथ पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने पान खाया और चौरसिया समाज के लोगों के लिए बड़ी घोषणा कर दी। तेजस्वी ने कहा कि यह पान दुकान काफी पुराना है और चौरसिया समाज के लिए सरकार विशेष पहल करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के द्वारा बिदुपुर में चौरसिया समाज के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहारBJPआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप