लाइव न्यूज़ :

लंबे अंतराल के बाद पटना लौटे तेजस्वी यादव, लेकिन नहीं आ रहे हैं विधानसभा के सत्र में भाग लेने

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2019 05:51 IST

बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता विजय सिन्हा के दावे ने सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है. मंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया है कि तेजस्वी ने परिवार के सामने तेजप्रताप को पार्टी से निकालने की शर्त रख दी है, जिसके कारण लालू कुनबा में हड़कंप मच गया है.

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे व नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव पटना लौटने के दूसरे दिन भी विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने नहीं पहुंचे. इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता विजय सिन्हा के दावे ने सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है. मंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया है कि तेजस्वी ने परिवार के सामने तेजप्रताप को पार्टी से निकालने की शर्त रख दी है, जिसके कारण लालू कुनबा में हड़कंप मच गया है.

ऐसे में यह कहा जाने लगा है कि लालू परिवार में इन दिनों सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा. लंबे समय से तेजस्वी बिहार से बिना बताए गायब रहे. वापस पटना लौटने के दूसरे दिन भी मानसून सत्र में शामिल होने सदन नहीं पहुंचे. 

तेजस्वी की सदन से गैरमौजूदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. इसी बीच बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा ने दावा है कि उन्हें राजद सूत्रों ने बताया है कि लालू परिवार में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक खास शर्त के कारण विधानसभा नहीं आ रहे हैं. 

उनका कहना है कि तेजस्वी यादव ने अपने परिवार में तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव रख दिया है. विजय सिन्हा की मानें तो जब तक तेजप्रताप यादव को पार्टी से बाहर नहीं निकाला जाएगा तब तक तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे. 

वहीं, राजद ने मंत्री के दावों को खारिज किया है. पार्टी के विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा है कि विरोधी अफवाह उड़ा रहे हैं. उनके दावा में कोई हकीकत नहीं है. तेजस्वी जल्द सदन में दिखेंगे. वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी ने मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है. 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दोनों भाइयों के बीच तकरार की खबरें आती रही हैं. तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने के बाद से लगातार पटना से बाहर चल रहे थे. सोमवार को वह पटना पहुंचे हैं. लेकिन मंगलवार भी वह विधानसभा में नहीं आये.

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील