लाइव न्यूज़ :

होश में नहीं अचेत और बीमार मुख्यमंत्री नीतीश?, तेजस्वी यादव ने एक्स पर किया पोस्ट, 'विजय होकर सम्राट बने भाजपा के गुंडे', अब बिहार में खून की नदियां बहा रहे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2025 16:55 IST

पटना में भाई-बहन की हत्या, मधेपुरा में युवक की हत्या, कटिहार में किसान की हत्या, समस्तीपुर में महिला की हत्या, बांका में युवक की गोली मार हत्या की गई।

Open in App
ठळक मुद्देअपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।पुलिस की अपराध को रोकने की तमाम कोशिशों में नाकाम होती दिख रही है।पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रयासरत है। 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कानून और व्यवस्था का संकट गहराता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और सत्ता संरक्षित अपराधियों के खिलाफ तीखे शब्दों में हमला बोला है। तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हाल में हुई आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा पेश कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेसुध और थके हुए मुख्यमंत्री करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 'विजय होकर सम्राट बने भाजपा के गुंडे', अब बिहार में खून की नदियां बहा रहे हैं।

अचेत और बीमार मुख्यमंत्री को होश ही नहीं है कि सत्ता संरक्षित अपराधी अब सीधे घर में घुसकर लोगों को मार रहे है। तेजस्वी यादव ने ताजा अपराध के आंकडे को शेयर करते हुए बताया कि पटना में भाई-बहन की हत्या, मधेपुरा में युवक की हत्या, कटिहार में किसान की हत्या, समस्तीपुर में महिला की हत्या, बांका में युवक की गोली मार हत्या की गई।

बेगूसराय में युवक की अपहरण बाद हत्या, भभुआ में ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, सीवान में 25 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या, पटना में डिलीवरी बॉय की घर में घुस गोलीमार हत्या, गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने की युवक की हत्या, मोतिहारी में घर में घुसकर गोली मार महिला की हत्या, गोपालगंज में माफिया ने एक्साइज कान्स्टेबल की हत्या, पटना के बाढ़ में घर में सो रहे युवक की गोली मार हत्या, सीतामढ़ी में डबल मर्डर,2 युवकों की गोली मारकर हत्या और पटना में दिनदहाड़े 19 साल के युवक की गोली मार हत्या कर दी गई।

बता दें कि, तेजस्वी यादव लगातार क्राइम बुलिटेन जारी कर नीतीश सरकार को घेरते रहते हैं। एक बार फिर तेजस्वी ने 15 अपराधिक घटनाओं का क्राइम बुलेटिन जारी किया है। बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की अपराध को रोकने की तमाम कोशिशों में नाकाम होती दिख रही है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रयासरत है। बावजूद इसके आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवBihar Policeहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण