लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून के खिलाफ तेजस्वी यादव ने खोला मोर्चा, 21 दिसंबर को आरजेडी ने बुलाया बिहार बंद

By भाषा | Updated: December 14, 2019 11:53 IST

आरजेडी ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ 21 दिसंबर को बिहार बंद बुलाया है। लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार देर रात इसकी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता विधेयक के खिलाफ आरजेडी ने बुलाया बिहार बंदतेजस्वी यादव ने की ट्विटर पर घोषणा, 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान

राष्ट्रीय जनता दल ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान करते हुए आरोप लगाया कि इसने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं। लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार देर रात इसकी घोषणा की।

उन्होंने ‘संविधान और न्याय के सिद्धांत में विश्वास रखने वाले’ सभी राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठनों से बंद में भाग लेने की अपील की। बंद की तारीख पहले 22 दिसंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे एक दिन पहले कर दिया गया ताकि अगले रविवार को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा प्रभावित न हो।

तेजस्वी ने पहले ट्वीट किया, ‘संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नागरिकता संशोधन विधेयक जैसे काले कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल 22 दिसंबर,रविवार को ‘बिहार बंद’ करेगा। हम सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, गैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से अपील करते है कि वे बढ़-चढ़कर इसे सफल बनाने में सहयोग दें।’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसके बाद एक और ट्वीट कर बंद की तारीख में सुधार किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सुधार- बिहार बंद 21 दिसंबर, शनिवार को रहेगा क्योंकि 22 दिसंबर को बिहार पुलिस बहाली की परीक्षा है। नौजवानों और परीक्षार्थियों को बिहार बंद के चलते परीक्षा स्थल पर पहुँचने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो इसलिए बिहार बंद अब शनिवार, 21 दिसंबर को रहेगा।’ 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019बिहारतेजस्वी यादवराष्ट्रीय जनता दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष