लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav On Mukesh Sahni Bihar: 'मुकेश पर मेहरबान हुए तेजस्वी यादव', गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट छोड़ी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 5, 2024 16:59 IST

Tejashwi Yadav On Mukesh Sahni Bihar: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुकेश सहनी पर मेहरबान हो गए हैं। तेजस्वी ने अपने कोटे की तीन सीट मुकेश सहनी को देने का ऐलान कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरजेडी ने तीन सीट मुकेश सहनी को दी महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनीमुकेश बोले, लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं

Tejashwi Yadav On Mukesh Sahni Bihar:बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुकेश सहनी पर मेहरबान हो गए हैं। तेजस्वी ने अपने कोटे की तीन सीट मुकेश सहनी को देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने इस बाबत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश सहनी भी मौजूद थे। मुकेश पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुकेश सहनी का महागठबंधन में स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी अति-पिछड़ा समाज के लोगों के लिए काफी संघर्ष किया। जिस प्रकार से भाजपा ने इनके दल को तोड़ने का प्रयास किया है वो भी हमने देखा है।  जो लोग कल्पना कर रहे हैं और 400 पार का नारा लगा रहे हैं, इस बार बिहार की धरती उन्हें धूल चटाने का काम करेगी। इस बार बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा। बताते चले कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर आरजेडी 26 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी।

लेकिन, महागठबंधन में मुकेश सहनी के आने के बाद तेजस्वी ने अपने कोटे की तीन सीट मुकेश को दे दी है। अब इन तीन सीट पर मुकेश अपनी पार्टी के उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। आरजेडी ने मुकेश को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट दी है। सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन में मुकेश सहनी को तेजस्वी ने ऐसी 3 सीट दी जहां उम्मीदवार नहीं मिल रहे थे। हालांकि, वह वैशाली सीट देने पर नहीं माने। 

तेजस्वी को भरोसा जीत महागठबंधन की होगी

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। उम्मीद है कि महागठबंधन के सभी 40 उम्मीदवार भारी मतों से विजयी बनेंगे। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि आज हमलोग महागठबंधन से जुड़े हैं। निर्णय यही है कि आगे लड़ाई लड़नी है, हम हमेशा लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को मानने वाले लोग हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवबिहारआरजेडीलोक जनशक्ति पार्टीलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब