लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद के पैर धोकर पीने वाली घटना की तेजस्वी ने निंदा की, बोले- गरीब को धमकाया जा रहा है इस कदर

By भाषा | Updated: September 21, 2018 03:02 IST

झारखंड में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे मीडिया में आयी खबरों के कारण विवादों में घिरे थे। जिनमें पवन साह नाम के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से उनके पांव धोकर पीते हुए दिखाया गया था।

Open in App

पटना, 21 सितंबर: राजद नेता तेजस्वी यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोकर पीने की घटना की निंदा की। साथ ही उन्होंने दुबे पर अपने कार्यकर्ता के माध्यम से गोड्डा की एक अदालत में विभिन्न मीडिया संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर दुबे पर आरोप लगाया कि वह उनके पांव धोकर पीने वाले कार्यकर्ता के माध्यम से गोड्डा की एक अदालत में प्रमुख समाचार संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं।दुबे बिहार के भागलपुर जिले के निवासी है जो झारखंड के गोड्डा से पिछले दो बार से सांसद हैं।दुबे इसी हफ्ते के शुरू में मीडिया में आयी खबरों के कारण विवादों में घिरे थे जिनमें पवन साह नाम के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से उनके पांव धोकर पीते हुए दिखाया गया था।तेजस्वी ने आरोप लगाया कि दुबे इस शर्मनाक आचरण के लिए माफ़ी मांगने की बजाय गोड्डा की एक अदालत में साह के माध्यम से प्रमुख समाचार संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं।तेजस्वी की इस टिप्पणी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पैसे और विज्ञापनदाताओं के जरिए मीडिया को नियंत्रित कर रही भाजपा ने अब अपने सांसद के कृत्य को प्रसारित और प्रकाशित करने की हिम्मत दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारझारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील