लाइव न्यूज़ :

बिहार में मुख्यमंत्री बनने को लेकर तेजस्वी यादव ने कटाई कन्नी, कहा-उन्हें कोई हड़बड़ी नहीं है

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2023 15:27 IST

बिहार का मुख्यमंत्री बनने को लेकर जारी अटकलों के बीच तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनको किसी तरह की हड़बड़ी नहीं है। जितने दिन वे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे, उनका अनुभव उतना ही बढे़गा। तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में किसी तरह के विवाद नहीं होने की सफाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बनने को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया बयानकहा- उनको किसी तरह की हड़बड़ी नहीं हैकहा- महागठबंधन में किसी तरह के विवाद नहीं

पटना: बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री बनने को लेकर उनको किसी तरह की हड़बड़ी नहीं है। जितने दिन वे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे, उनका अनुभव उतना ही बढे़गा। तेजस्वी यादव पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जहानाबाद पहुंचे हुए थे। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने को लेकर महागठबंधन में किसी तरह का विवाद नही है।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने यह सफाई उस बयान के बाद दिया है, जिसमें उनके मुख्यमंत्री बनने के मुद्दे पर जदयू और राजद नेताओं के बयानों में विरोधाभास दिख रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025 के विधानसभा का नेतृत्व करने की बात कही थी, पर मुख्यमंत्री बनने की घोषणा अभी कैसी की जा सकती है? उस समय चुने हुए विधायक ही मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

वहीं ललन सिंह के बयान के ठीक उलट राजद विधायक विजय मंडल ने कहा है कि आप 2025 का इंतजार क्यों कर रहें हैं? तेजस्वी यादव होली के बाद मार्च माह में ही मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। नीतीश कुमार खुद तेजस्वी को मुख्यमंत्री की गद्दी सौंप कर राष्ट्रीय राजनीति के लिए समय देंगे। इसके साथ ही एक अन्य राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा है कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने को लेकर किसी तरह का संशय नहीं है। नीतीश कुमार खुद तेजस्वी की ताजपोशी करेंगे। पर इसका समय हमारा नेतृत्व तय करेगा।

वहीं राजद के बयान पर जदयू नेता व वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर महागठबंधन मे किसी तरह का कोई विवाद नहीं है, बल्कि ये सवाल मीडिया की उपज है। दोनो पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता किसी तरह का बयान नहीं दे रहें हैं, पर मीडिया के लोग दूसरे नेताओं से बात करके विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहें हैं। बता दें कि ललन सिंह ने 2025 में तेजस्वी के मुख्यमंत्री की दावेदारी को लेकर सोमवार को बयान दिए थे, जिसके बाद मंगलवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित किसान समागम में तेजस्वी यादव काफी देर से पहुंचे थे। इस वजह से उनके नराजगी की चर्चा राजनीतिक जगत में होने लगी थी। बहस के तेज होते देख तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में किसी तरह के विवाद नहीं होने की सफाई दी है।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीLalan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए