लाइव न्यूज़ :

मोकामा में घोड़े पर सवार होकर अनंत सिंह को चुनौती, बख्तियारपुर में चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत, तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार को ललकारा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2025 18:44 IST

बीते दिन ही मोकामा ने अंनत सिंह और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ताकत दिखाई थी वहीं आज तेजस्वी अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा का चुनाव जीते अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी अब राजद का साथ छोड़ चुके हैं। शक्ति परिक्षण में नीलम देवी ने राजद से बागी होकर नीतीश कुमार का साथ दिया था।मोकामा का चुनावी इतिहास गवाह रहा है कि यह भूमिहार जाति का गढ़ माना जाता है।

पटनाः 'बिहार में अधिकार यात्रा' पर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को बख्तियारपुर, बाढ़ मोकामा होते हुए बेगूसराय में कार्यकर्ताओं से मिले और आम लोगों को संबोधित किया। वहीं बख्तियारपुर पहुंचने पर तेजस्वी यादव का राजद के कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। वहीं, तेजस्वी यादव यात्रा के तहत मोकामा पहुंचे। बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के गढ़ में तेजस्वी भूमिहारों के बीच बड़ी सियासी चाल चलने की तैयारी में दिखे। वे मोकामा में युवाओं से मिले और इस दौरान घोड़ा पर सवार होकर बड़ा सियासी संदेश दिया कि वे जमीन से जुड़े और किसानों-पशुपालकों के नेता हैं। बता दें कि बीते दिन ही मोकामा ने अंनत सिंह और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ताकत दिखाई थी वहीं आज तेजस्वी अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

तेजस्वी का मोकामा दौरा ऐसे समय में हुआ है जब उनके दल से विधानसभा का चुनाव जीते अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी अब राजद का साथ छोड़ चुके हैं। जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से पाला बदलकर एनडीए में आने पर विधानसभा में शक्ति परिक्षण में नीलम देवी ने राजद से बागी होकर नीतीश कुमार का साथ दिया था।

ऐसे में तेजस्वी की कोशिश अब अनंत सिंह जिन्हें उनके समर्थक छोटे सरकार के रूप में जानते हैं, उन्हें उनके इलाके में मोकामा में परास्त करना है। इसी को लेकर तेजस्वी यादव बड़ी रणनीति के साथ मोकामा विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार चयन के साथ ही जातीय समीकरण बिठाने में लगे हुए माने जा रहे हैं। मोकामा का चुनावी इतिहास गवाह रहा है कि यह भूमिहार जाति का गढ़ माना जाता है।

अनंत सिंह भी भूमिहार जाति से आते हैं। ऐसे में अनंत सिंह को मात देने के लिए तेजस्वी इस बार अनंत सिंह के किसी दौर में खास रहे एमएलसी और पूर्व मंत्री कार्तिक मास्टर के सहारे राजद की जड़ों को मोकामा में मजबूत करने में लगे हैं। तेजस्वी के मोकामा दौरे को लेकर कार्तिक मास्टर पूरे जोर-शोर से तैयारियों को अंतिम रूप दिए हैं।

कार्तिक मास्टर पर तेजस्वी का यह भरोसा भूमिहारों के बीच एक बड़ा संदेश देने की कोशिश भी है कि अनंत सिंह जैसे बाहुबली छवि के भूमिहार नेता की जगह कार्तिक मास्टर जैसे शिक्षित भूमिहार, जो पेशे के शिक्षक रहे हैं, उन पर भरोसा करे। साथ ही कार्तिक मास्टर को अनंत सिंह का पुराना सहयोगी माना जाता है ऐसे में चुनाव में अनंत के कमजोर कड़ियों को भी कार्तिक मास्टर भलीभांति जानते हैं।

इसे चुनावी समर में भुनाने की कोशिश तेजस्वी यादव कर सकते हैं। अनंत सिंह को सीधी चुनौती देने के लिए तेजस्वी ने घोड़ा की सवारी कर एक खास संदेश दिया क्योंकि अनंत सिंह भी अक्सर अपने घोड़े के शौक के लिए जाने जाते हैं। वहीं, यात्रा के दूसरे दिन तेजस्वी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनेगी तो कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा।

जिसके भी हाथ में डिग्री होगी वो खाली नहीं बैठेगा। तेजस्वी ने कहा कि उनकी यात्रा का समर्थन जनता कर रही है। धूप हो बारिश या रात हो भारी संख्या में लोग उनकी यात्रा में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा सरकार से आक्रोशित है। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है नीतीश भाजपा सरकार में कि ब्लॉक, थाना में घूसखोरी हो रही है।

अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। अपने घरों में भी दहशत में रह रहे हैं। सरकार केवल अपराधियों को संरक्षण दे रही है। बिहार के लोग अब परिवर्तन चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता इस बार मौजूदा सरकार को हटाकर विजन वाली सरकार जो नया बिहार बनाने के नए संकल्प के साथ महागठबंधन की सरकार को सत्ता में लाएंगे।

तेजस्वी ने आगे कहा कि, जब हम लोग सरकार में आएंगे तो जिसके पास भी डिग्री होगी वो घर खाली नहीं बैठेगा। चाहे वो हमारी बहनें हो या हमारे भाई सबके हाथों में काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी केवल कहता नहीं है कर के दिखाता है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025अनंत सिंहतेजस्वी यादवRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां