लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने राजद प्रदेश प्रमुख जगदानंद सिंह की नाराजगी को सिरे से किया खारिज, बोले- 'अगर होती तो मुझे जरूर बताते'

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2022 18:20 IST

तेजस्वी यादव ने राजद प्रदेश प्रमुख जनदानंद सिंह की नाराजगी के संबंध में कहा कि जगदा बाबू ने हमें ऐसा कुछ नहीं बताया है। अगर उन्हें नाराजगी होती तो वह हमें जरूर बताते।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी को अफवाह बताया तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदा बाबू ने हमसे कुछ नहीं कहा है, अगर ऐसा होता तो वह जरूर कहतेजगदा बाबू राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे या नहीं, ये उनकी इच्छा पर है

पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की कथित नाराजगी को अफवाह बताते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाली राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लेना या नहीं लेना उनकी व्यक्तिगत इच्छा पर निर्भर करता है।

हालांकि साथ में जगदानंद सिंह की नाराजगी को सिरे से खारिज करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। नाराजगी के संबंध में जगदा बाबू ने हमें कुछ नहीं बताया है। नाराजगी होती तो हमें बताते जरूर। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने का फैसला तो जगदा बाबू को खुद ही करना है।

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा जगदानंद सिंह के इस्तीफे की अटकलों पर पूछा गया तो तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह से उनकी नाराजगी नहीं है। वहीं, लालू यादव व अन्य के खिलाफ सीबीआई के द्वारा चार्जशीट दाखिल किये जाने पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा जब जब कमजोर पड़ती है, तब वह जांच एजेंसियों को आगे कर देती है। भाजपा को पता है कि वह महागठबंधन के आगे टिक नहीं पाएगी।

वही वजह है कि कभी सीबीआई तो कभी ईडी को आगे कर दिया जा रहा है। जब तक संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग होता रहेगा, यही होगा। वहीं, पूर्व कानून मंत्री कार्तिकय सिंह पर उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि वे राजद के नेता हैं, इसीलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है लेकिन, कौन क्या कहता है, इससे कोई मतलब नहीं है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा महागठबंधन से घबरा गई है इसीलिए इस तरह का बयान दिया जा रहा है। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द महागठबंधन की बैठक होगी और हम लोग बैठकर के फैसला करेंगे कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग आराम से उप चुनाव जीतेंगे। कहीं कोई टक्कर में नहीं है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवJagdanand Singhआरजेडीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप