लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने मायावती के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, अखिलेश को दी गठबंधन की बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2019 14:32 IST

तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी को उन्होंने जमकर हमला बोला।

Open in App

लखनऊ, 14 जनवरीः आगामी लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मायावती और अखिलेश यादव से मुलाकात की है। उन्होंने रविवार रात मायावती के पैर झूकर उनका आशीर्वाद लिया। तेजस्वी ने सोमवार को अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और गठबंधन के लिए शुभकामनाएं दी। तेजस्वी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

राजद नेता ने उम्मीद जाहिर की कि उत्तर प्रदेश में हुए गठबंधन का विस्तार बिहार तक होगा और भाजपा को हराने के लिये सभी पार्टियां एकजुट होकर काम करेंगी। संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कहा 'मैं छोटा हूं, मैं यहां उन्हें (मायावती को) उनके जन्म दिवस पर अग्रिम बधाई देने और उनका आर्शीवाद लेने आया हूं । वह एक गंभीर और वरिष्ठ नेता हैं और हमें भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन की जरूरत होगी।’’

बाद में तेजस्वी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर मायावती के साथ ली गईं कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसमें वह बसपा प्रमुख के पैर छूते दिख रहे है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का सपना था कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिये सब एकजुट हों और उत्तर प्रदेश में गठबंधन से उनका सपना साकार हो गया । अब यह गठबंधन उप्र और बिहार में भगवा पार्टी का पूरी तरह से सफाया करने में मदद करेगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :तेजस्वी यादवमायावतीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर