लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, जारी की घटनाओं की सूची

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2024 14:33 IST

तेजस्वी यादव ने पिछले तीन-चार दिनों के भीतर बिहार में हुईं अपराध की 42 घटनाओं की सूची साझा करते हुए सरकार से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा है।

Open in App
ठळक मुद्दे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाया सवालअपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उन्होंने बिहार में हुई आपराधिक घटनाओं की सूची जारी कीकहा- प्रदेश में सत्ता संपोषित अपराधी बेखौफ बेलगाम है

पटना: बिहार में लगातार गिर रहे पुलों के बाद अब बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने राज्य में हाल के अपराधियों मामलों का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था के मामले पर बिहार की डबल इंजन की सरकार को घेरा है। तेजस्वी ने पिछले तीन-चार दिनों के भीतर बिहार में हुईं अपराध की 42 घटनाओं की सूची साझा करते हुए सरकार से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा है। तेजस्वी यादव ने लिखा कि 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, फिर गला मरोड़ मार डाला, अपने ही दरवाजे पर खड़ी 4 साल की मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री के लिए ये छोटी घटनाएं है"। तेजस्वी ने आगे लिखा है कि प्रदेश में सत्ता संपोषित अपराधी बेखौफ बेलगाम है। बिहार में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है यह बताने के लिए आपको कोई विशेषण ध्यान में आए तो बता दीजिएगा"? 

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि “पेश है अवतारी प्रधानमंत्री एवं कुर्सी धारी मुख्यमंत्री की बिहारवासियों के लिए अर्जित विगत 3-4 दिनों की मंगलकारी विघ्न हारी चमत्कारी उपकारी और गुणकारी उपलब्धियां:-1. बेगूसराय में गोली मार महिला की हत्या, 2. बगहा में गला दबाकर महिला की हत्या, 3. समस्तीपुर में गोली मारकर महिला समेत 2 की हत्या, 4. गया में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, 5. मधुबनी में अनाज कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 6. मधेपुरा में पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या, 7. बख्तियारपुर में युवक के मुंह में गोली मारकर हत्या, 8. पटना के बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी को गोली मारी, 9. पटना के मोकामा में युवक का शव मिला, 10. पटना के दानापुर में 3 वर्षीय बच्ची की गोली मार हत्या, 11. पटना के मसौढ़ी में महिला को दुष्कर्म उपरांत गोली मारी, 12. पटना के धनरुआ में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, 13. नवादा में महिला की गोलियों से भून कर हत्या- पति का पहले ही हो चुका है मर्डर, 14. मुंगेर जेल में मारपीट के दौरान कैदी की मौत, 15. मोतिहारी में नाबालिग की खौफनाक निर्मम हत्या- बदमाशों ने पहले अगवा कर कई दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म। इस तरह तेजस्वी ने सारी घटनाओं का विवरण जारी किया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील