लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपराधी और चूहे बेलगाम?, तेजस्वी यादव ने कहा- अस्पतालों में मरीजों की उंगली तक खा जा रहे चूहे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2025 16:04 IST

तेजस्वी यादव ने बिहार के कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस प्रशासन लॉ एंड ऑर्डर नीतीश कुमार के राज में चौपट हो चुका है।पुलिस आम लोगों को थाने में बुलाकर पीटने का काम कर रही है। जैसा रवैया पुलिस स्टेशन में लोगों के साथ हो रहा है हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर तीखा हमला करते हुए बिहार में एनडीए की सरकार में अपराधी तो बेलगाम हैं कि अब चूहे भी बेलगाम हो गए हैं। बिहार सरकार चूहों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है तो अपराधियों पर नकेल कैसे कसेंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की सरकार में पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में  हैं। उन्हें पता भी नहीं है कि उनके राज्य में क्या हो रहा है? तेजस्वी यादव ने बिहार के कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है।

पुलिस प्रशासन लॉ एंड ऑर्डर नीतीश कुमार के राज में चौपट हो चुका है। पुलिस एक तो अपराधियों को पकड़ नहीं पाती है, ऊपर से निर्दोष लोगों को पकड़ कर थाने लाती है और उनकी पिटाई की जाकी है। बिहार के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां पुलिस आम लोगों को थाने में बुलाकर पीटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब मानवाधिकार तक जाएगा।

जैसा रवैया पुलिस स्टेशन में लोगों के साथ हो रहा है हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अफसरशाही लागू हो गया है। सरकार की हालत ऐसी हो गई है कि चूहे को तो पकड़ पाती नहीं है अपराधियों पर क्या ही कार्रवाई करेगी? प्रदेश में चूहे शराब पी जाते हैं, चूहे बांध काट देते हैं, अस्पतालों में मरीजों की उंगली तक चूहे खा जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों और चूहों का बोलबाला हो गया है। वहीं जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आपको बहस के लिए चुनौती दी है तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री विधानसभा में जो लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है, वहां तो बहस करते नहीं है।

सवाल पूछने पर मुंह में ताला लगा लेते हैं और अब चैलेंज कर रहे हैं। अगर चैलेंज का शौक है तो माइक लगवाइए, जगह तय करिए क्योंकि सरकार में हैं तो जगह तो वही तय करेंगे और जिस दिन भी बहस करना होगा, उसके एक दिन पहले बता दीजिएगा हम पहुंच जाएंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी